{"_id":"65492771a39cec3fef01a4bc","slug":"start-preparing-for-dhanteras-ginny-and-biscuits-are-the-first-choice-of-customers-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-13906-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धनतेरस की तैयारी शुरू, गिन्नी और बिस्किट ग्राहकों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धनतेरस की तैयारी शुरू, गिन्नी और बिस्किट ग्राहकों की पहली पसंद
विज्ञापन
बिजनौर में सोने के आभूषण खरीदती महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आभूषण पहनने के लिए ही, निवेश के लिए शुद्ध सोना अच्छा
-सराफा की दुकानों पर लग रही ग्राहकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। समय के साथ ही लोगों की पसंद भी बदलती रहती है। एक दौर था जब लोग सोने की चेन और अन्य आभूषण खरीदने होड़ थी। मगर, अब सोने की गिन्नी और बिस्किट ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। सराफा बाजार में धनतेरस की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग शुद्ध सोने की मांग कर रहे हैं।
धनतेस पर लोग सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। साथ ही भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वर्षा होती है। इसके चलते शहर में सराफा बाजार सजने लगा है। ग्राहक भी सोने, चांदी की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। सराफा का कहना है कि लोग आभूषणों के अलावा सोने की गिन्नी, बिस्किट की भी ज्यादा मांग कर रहे हैं। आठ ग्राम की गिन्नी 49 हजार रुपये की है। लोग अब आभूषण सिर्फ पहनने के लिए ही खरीद रहे हैं। जबकि निवेश के लिए शुद्ध सोना खरीदना अच्छा मान रहे हैं। आभूषणों की दुकानों पर खरीदारी की धनतेरस से पहले ही काफी भीड़ नजर आ रही है।
ग्राहक आभूषण के अलावा भी कर रहे शुद्ध सोने की मांग: सुमित सिंघल
सराफा सुमित सिंघल का कहना है कि इस बार धनतेरस और दीपावली तक अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। ग्राहक अभी से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। आभूषणों के अलावा शुद्ध सोने की भी मांग बढ़ रही है। ग्राहकों को उनकी मांग के हिसाब से आभूषण दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
--
बाजार में बढ़ी आभूषण और शुद्ध खरीदने वालो की भीड़: सिद्धार्थ अग्रवाल
सराफा सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि धनतेरस को लेकर उनकी पूरी तैयारी है। ग्राहक अपने बजट के हिसाब सेे आभूषण, गिन्नी, बिस्किट की मांग कर रहे हैं। इस बार व्यापार अच्छा होगा। पूरे दिन आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।
--
धनतेरस तक मांग बढ़ने की उम्मीद: विकास अग्रवाल
सराफा विकास अग्रवाल ने बताया कि बाजार में चांदी की मूर्तियां, सिक्के, सोने की गिन्नी, बिस्किट की काफी मांग है। धनतेरस तक मांग बढ़ने की उम्मीद है। जिसके चलते व्यापार अच्छा रहेगा। शुद्ध सोना लोगों की पहली पसंद बन रहा है।
--
धनतेरस को लेकर ग्राहकों में अधिक उत्साह: दीपू अग्रवाल
कान्हा जी ऑर्नामेंट्स चांदपुर के स्वामी दीपू अग्रवाल का कहना है कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों में अधिक उत्साह है। हमारी दुकान पर सभी होलमार्क वाले आभूषण और सिक्के उपलब्ध हैं। इस बार दीपावली पर हमारे यहां स्कीम भी चलाई जा रही है।
--
होलमार्क वाले आभूषण ही खरीदें ग्राहक: मुकुल अग्रवाल
धनी ज्वैलर्स नजीबाबाद के स्वामी मुकुल अग्रवाल ने बताया कि दीपावली को लेकर उन्होंने तैयारी कर ली है। ग्राहक धनतेरस से पहले ही खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ को देखकर इस बार व्यापार अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्राहक होलमार्क वाले आभूषण ही खरीदें।