{"_id":"580bbc124f1c1bf83d703544","slug":"start-indefinite-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन का गेट बंद करके प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सहारनपुर की देवबंद पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने तथा पकड़े गए कर्मचारियों की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर विकास भवन के सभी कार्यालयों में दूसरे दिन तालाबंदी रही। शनिवार को जिले के विकास खंड कार्यालयों में भी ताले लटक गए। कर्मचारियों ने विकास भवन के दोनों मेन गेट बंद करके बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए और अधिकारियों के वाहनों को भी अंदर जाने नहीं दिया गया।
देवबंद पुलिस द्वारा किरतपुर ब्लाक के बीडीओ शैलेन व्यास तथा जलीलपुर ब्लाक के बीडीओ सुधा पाठक के साथ बदसलूकी करने तथा दो लिपिकों को उठाकर ले जाने के विरोध में विकास भवन स्थित सभी विभागों के कर्मचारी शुक्रवार से तालाबंदी के बाद हड़ताल पर हैं। शनिवार को जिले के 11 ब्लाक में भी ताले लटक गए तथा कर्मचारियों हड़ताल में शामिल हो गए। विकास भवन के गेट पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता एवं फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल के जिला अध्यक्ष अभिषेक अरोड़ा के संचालन में धरना दिया गया। वक्ताओं का कहना है कि कर्मचारियों ने अपने शासकीय दायित्वों का पालन किया है। दोनों ब्लाक में किसी मानदेय या धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है। एसएसपी सहारनपुर ने कथित दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए कर्मचारियों को फंसाया है। आरोप लगाया कि कर्मचारियों के साथ मुजरिमों की तरह कार्रवाई की गई।
राकेश शर्मा के अनुसार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके मामले की न्यायिक जांच कराने व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। महासंघ की यह मांग की है कि जिन लोगों ने अनाधिकृत रूप से नौकरी के नाम पर मोटी धनराशि किसी अजनबी व्यक्ति को दी है , उनके विरुद्ध एफआईआर हो। कर्मचारी नेताओं ने मांग पूरी होने तक बेमियादी हड़ताल जारी रहने की बात कही है। महासंघ ने जरूरत पड़ने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास लेखा संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, ग्राम विकास अधिकारी महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, कुलदीप सिंह, वीर सिंह, पुष्पलता, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।