{"_id":"61ad08bdbb939e3cb517ea02","slug":"star-club-honored-sports-talents-nazibabad-news-mrt567755822","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतिभाओं को सितारा क्लब ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतिभाओं को सितारा क्लब ने किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। भोपाल में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाने वाले अब्दुल्ला परवेज और बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सितारा बैडमिंटन क्लब अदब सिटी ने नगर का नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
सितारा बैडमिंटन क्लब सिटी ने शूटिंग और बैडमिंटन में नगर और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। क्लब की ओर से भोपाल में आयोजित 64 वीं नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में यूपी जूनियर टीम को दो साथियों समीर डागर और संस्कार के साथ उत्तर प्रदेश को मेडल दिलाने वाले शूटर अब्दुल्ला परवेज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ.एसएम परवेज के पुत्र अब्दुल्ला परवेज भोपाल सहित कई रायफल शूटिंग प्रतियोगिताओं में नगर व जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। सितारा बैडमिंटन क्लब ने देहरादून में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बैडमिंटन खिताब जीतने बैडमिंटन खिलाड़ी कुलदीप सिंह, राजीव गुप्ता और अर्जुन बिष्ट को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सितारा क्लब के अध्यक्ष नौशाद अहमद एड., शहजाद अहमद के निर्देशन में आयोजित सम्मान समारोह में मौअज्जम खां, फैसल तैयब, मिर्जा इकबाल बेग, सलीम, आसिफ अली मुक्तकी, तनवीर अहमद, डॉ. सुहेल, डॉ. बारी ने खेल प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस मौके पर डॉ. एसएम परवेज, महफूज अली, हर्षित अग्रवाल, नवाब वारसी, डॉ. मरगूब डॉ.महफूज, डॉ. नाजिम, हाजी शहजाद, अंकित सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।