फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Staging of Leela of Ravana Slaughter

रावण वध की लीला का मंचन

Thu, 10 Oct 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Staging of Leela of Ravana Slaughter
रामलीला। - फोटो : ??? ?????
रावण वध की लीला का मंचन
विज्ञापन

हल्दौर। श्री रामलीला कमेटी हल्दौर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में मंगलवार रात कुंभकरण वध, मेघनाद और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रावण के कहने पर कुंभकर्ण युद्ध के लिए तैयार हो जाते हैं। राम और कुंभकर्ण के बीच घमासान युद्ध के दौरान कुंभकर्ण मारा जाता है। लक्ष्मण और मेघनाद में युद्ध में मेघनाद मारा जाता है।
मेघनाद की पत्नी सुलोचना रावण के दरबार में जाती है और श्रीराम की छावनी से मेघनाद का सिर लाने आज्ञा मांगती है। सुलोचना सती की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण पाताल लोक के राजा अहिरावण से मिलता है। सारा वृतांत बताता है। अहिरावण भेष बदलकर राम छावनी में पहुंचता है और राम लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक में उनकी बलि की तैयारी करता है। जहां हनुमान जी दोनों की जान बचाते हैं और अहिरावण का वध करते हैं।
विज्ञापन

अंत में राम और रावण का युद्ध हुआ, जिसमें श्रीराम की जीत हुई। रावण का वध होते ही पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है। आयोजन में पुनीत शर्मा, डॉ. प्रदीप दुबे, प्रांजल चौहान, गौरव गोल्डी, संजीव चौहान (रावण), सोनू चौहान (राम), सुधीर अग्रवाल, हरीश चंद्र, शगुन चौहान आदि ने भाग लिया। मंच का संचालन कोमल चौहान ने किया। गांव पैजनियां की आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में जनपद हाथरस के कलाकारों ने भी रावण वध की लीला का मंचन किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार त्यागी, बशेश्वर दयाल, रविदत्त शर्मा, मूलचंद शर्मा, आदित्यवीर शर्मा, बबलू तोमर, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed