फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Staff vehicle stuck between elephants in Lakdaghat

Bijnor News: लकड़घट में हाथियों के बीच में फंसा कर्मचारियों का वाहन

Tue, 03 Dec 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Staff vehicle stuck between elephants in Lakdaghat
फोटो कैप्शन कालागढ़ में सुरक्षा बैरियर एक व लकड़घाट चौकी के बीच हाथी आने पर रूके राहगीर। स्रोत
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ में लकड़घट वन चौकी के तिराहे के निकट सैडिल बांध से कालागढ़ आ रहा कर्मचारियों का वाहन हाथियों के बीच में फंस गया। वन विभाग की टीम ने बमुश्किल हाथियों को मौके से हटाया। कालागढ़ में सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों का आबादी की ओर विचरण बढ़ गया है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह वन्य जीव दिखाई देने लगे हैं। रविवार की सांय सैडिल बांध से कालागढ़ की ओर कर्मचारियों का शिफ्ट वाहन आ रहा था। जैसे ही वाहन लकड़घट के बैरियर को पार कर आगे बढ़ा तो मुख्य मार्ग पर एक हाथी आ गया। जब तक वाहन चालक साबिर वाहन को रोक पाता तब तक एक दूसरा हाथी वाहन के पीछे मुख्य मार्ग पर आ गया। वाहन हाथियों के बीच में फंस गया। वाहन में सवार कर्मचारियों संवित अग्रवाल, दीपक कुमार शर्मा, हेमंत कुमार, संजय कुमार आदि ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

इसी बीच स्टील ब्रिज की ओर से आ रहे अन्य कर्मचारी एवं ग्रामीण वहीं रुक गए। कालागढ़ की ओर से आने वाले वाहन एवं नागरिक सुरक्षा बैरियर एक के निकट जमा हो गए। वन विभाग की टीम सिंचाई कर्मचारियों के वाहन को बचाने एवं हाथियों को वहां से भगाने के लिए सक्रिय हो गई। लगभग पौन घंटे लगातार प्रयास करने के बाद हाथी सड़क से हटे। तब कहीं जाकर सिंचाई कर्मचारी अपने घरों को पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हाथी पुराना कालागढ़ के स्वागत द्वार के निकट पहुंच गया। हाथी को देखकर सैर सपाटे पर निकलने वाले लोग वापस लौट गए। नई बस्ती व हेड़िया बस्ती के निकट हाथी विचरण करता हुआ वापस जंगलों में चला गया। लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed