फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Spring sugarcane sowing begins

बिजनौर: वसंतकालीन गन्ने बुवाई शुरू

Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Spring sugarcane sowing begins
धामपुर क्षेत्र के गांव में वसंतकालीन गन्ने की बुवाई करते किसान
बिजनौर, धामपुर। क्षेत्र में किसानों ने वसंतकालीन गन्ने की बुवाई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि वह इस बार गन्ने की नई प्रजाति के बीज से गन्ने की बुवाई करना चाहते थे। पर जब अभी गन्ने का नया बीज नहीं आया है तो उन्होंने ऐसे में अपने खेत में खड़े 0238 गन्ने की प्रजाति के बीज से ही बुवाई करनी शुरू कर दी है। बताया गया कि यह गन्ने की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। होली के बाद तो गरमी के कारण खेत में काम करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने क्षेत्र में गन्ने की बुवाई शुरू कर दी है। अधिकांश किसान पैड़ी गन्ने से खाली हुए खेतों की जुताई कर पलेवा कर गन्ने की बुवाई करने को सिंचाई करने में लगे है। गन्ना विभाग की ओर से इस बार क्षेत्र में करीब 22 हजार हेक्टेयर जमीन में गन्ने की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गन्ना विभाग की ओर से इस बार गन्ने की पांच नई प्रजातियों का बीज से बुवाई कराने का प्रचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीज 15 फरवरी तक गन्ना समितियों में आ जाएगा। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से बीज का आवंटन नहीं हुुआ है। क्षेत्र के किसान भारत भूषण, कुमार, पंकज कुमार, अतुल कुमार का कहना है कि उन्होंने गन्ने की बुवाई के साथ सहफसली खेती के लिए पशु चारे के रूप में मक्का, बाजरा और उड़द की फसल की बुवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed