फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sprayed sanitizer in villages

गांवों में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

Sun, 23 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sprayed sanitizer in villages
गांवों में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले भर में अग्नि शमन विभाग और नगर पालिका के सहयोग से चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कराया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के अनुसार जनपद बिजनौर में फायर सर्विस यूनिटों द्वारा एवं नगर पालिका बिजनौर के सहयोग से सैनिटाइजेशन कार्य किया गया, जिसमें पांच फायर टेंडरों का प्रयोग किया गया। रविवार को नगीना इलाके के गांव हसन अलीपुर बोगन, कोतवाली शहर के ग्राम घासीवाला, ग्राम धर्म नगरी, ग्राम झकड़ी बांगर, चांदपुर में नवीन नर्सिंग होम, शिफा हेल्थ केयर सेंटर, मिलन गार्डन मैरिज हॉल, स्वास्थ्य क्लिनिक हेल्थ केयर, धामपुर चेतक पुलिस चौकी, रानी बाग कालोनी की पुलिस चौकी, गांव नांगल सोती में और यहीं के थाना परिसर में, इसी थाने के गांव सहजादपुर को सैनिटाइज कराया गया।

393 लोगों का किया चालान
बिजनौर। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देशन पर बिना मास्क लगाने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस ने जिले भर में बिना मास्क लगाए घूम रहे 393 लोगों का चालान कर उनसे दो लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed