{"_id":"62c333d30050462a984d8eb1","slug":"speed-up-the-stalled-development-works-bijnor-news-mrt59565233","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप पड़े विकास कार्यों को शीघ्र गति दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप पड़े विकास कार्यों को शीघ्र गति दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठप पड़े विकास कार्यों को शीघ्र गति दें
हल्दौर। विकास खंड अधिकारी ने गांव बल्दिया और मुकरंदपुर में विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और धांधली करने के आरोप में ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के निलंबित होने पर ठप पड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम विकास समिति का गठन कर विकास कार्य व्यवस्थित तरीके से कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव बल्दिया में गत 27 मई को डीपीआरओ सतीश कुमार ने गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान रोहित कुमार और पंचायत सचिव पीयूष कुमार सिंह को विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और सरकारी धन का गबन करने के आरोप में निलंबित कर कार्रवाई कराई थी। इसके अलावा डीपीआरओ ने उसी दिन गांव मुकरंदपुर में भी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार और पंचायत सचिव विनीत कुमार सिंह को उक्त मामले में निलंबन कर कार्रवाई की थी। उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के निलंबन होने से विकास कार्य की गति मंद पड़ गई थी।
विकास खंड अधिकारी वीरेंद्र यादव ने उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास समिति का गठन कर समिति के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य व्यवस्थित और सुचारु रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गांव बल्दिया में राजेंद्र सिंह सिंह को समिति अध्यक्ष, खुर्शीदा व मुनेश कुमार को ग्राम पंचायत सदस्य मनोनीत किया गया। वहीं गांव में मुकरंदपुर में अमित चौधरी को ग्राम विकास समिति का अध्यक्ष व नूतन रानी और सविता को चयनित समिति का ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर मनोनीत कर विकास कार्य को कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने डीएम के आदेश पर उक्त दोनों गांवों में नवीन ग्राम विकास समिति के गठन की पुष्टि की है।