{"_id":"5fe638128ebc3e435813cd78","slug":"special-prayer-remembered-lord-jesus-dhampur-news-mrt517411196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष प्रार्थना कर प्रभु यीशु का स्मरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष प्रार्थना कर प्रभु यीशु का स्मरण किया
विज्ञापन

कालागढ़/धामपुर। चर्च में क्रिसमस के अवसर पर विशेष की गई। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए चर्च में प्रार्थना की गई। चर्च में भीड़ नहीं लगने दी गई। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।
बृहस्पतिवार रात सेंट मेरी चर्च में पल्ली पुरोहित फादर डॉ. फिलिप एन्थोनी, संत अल्फोंसा चर्च में फादर शायजू व फादर टीजो ने वर्तमान में दुनिया कोविड-19 जैसी महामारी से जूझ रही है। ऐसे समय के लिए अपने जीवन को परिस्थिति के अनुसार ढालकर जीना है। रात बारह बजते ही चर्च में बनी चरनी में प्रभु यीशु मसीह ने जन्म लिया। चर्च में खुशियां मनाई गईं। केक काटकर प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। चर्च में चरनी के सामने श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाकर मन्नत मांगी। शुक्रवार को चर्च में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए चरनी में प्रभु के दर्शन किए। चर्च में फादर जेम्स, सिस्टर रोस आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़ के थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए सीओ ने पीएसी के साथ गश्त की। सेंट मेरी चर्च में भी शांति व्यवस्था पर ध्यान रखा गया। यह भी ध्यान रखा गया कि चर्च में श्रद्धालु कोविड-19 के नियमों को न तोड़ सकें। धामपुर के सेंट मेरी स्कूल में भी कार्यक्रम मनाया गया।