फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special on World Happiness Day: The secret of health is hidden in laughter, remove stress by laughing

विश्व प्रसन्नता दिवस पर विशेष : हंसी में छुपा है सेहत का राज, ठहाके से दूर करिए तनाव

Mon, 20 Mar 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Special on World Happiness Day: The secret of health is hidden in laughter, remove stress by laughing
बिजनौर। आज 20 मार्च को विश्व प्रसन्नता दिवस मनाया जा रहा है। हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। खुश रहने से व्यक्ति खुद को तनाव से दूर रख सकता है। खुश नहीं होने पर व्यक्ति कहीं न कहीं खुद को ही चोट पहुंचाता है। खुश रहने से कई बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन




लोग खुद को खुश रखने के लिए योग कर रहे हैं। सुबह के समय देखा जाता है कि उद्यानों में लोग हास्य योग कर खुद को तनाव मुक्त करने का प्रयास करते हैं। हंसना उतना ही जरूरी है, जितना जीने के लिए भोजन है। खुलकर हंसने से व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है। उनके मन में आत्महत्या जैसे गलत विचार नहीं आते हैं। हंसने से सेरोटोनिन रसायन का स्राव होता है। जिससे व्यक्ति खुद को बड़ा और मजबूत महसूस करता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तनाव, शुगर, उच्च रक्तचाप, मोटापा संबंधित बीमारियों के रोजाना 30 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसका कारण व्यक्ति का खुश नहीं होना बता रहे हैं। जिसके चलते चिकित्सक उन्हें खुश रहने की सलाह दे रहे हैं। जब व्यक्ति किसी बात को लेकर चिंतित रहता है तो उसके शरीर में सेरोटोनिन रसायन का स्राव होना बंद हो जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति खुद से नफरत करने लगा है और तमाम बीमारियों का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुश रहने के फायदे

- भूख अच्छी लगती है

- व्यक्ति तनाव से दूर रहता है

- तमाम तरह की बीमारियां नहीं होती हैं

- रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है

- एकाग्रता में सुधार होता है


खुश रहना व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। आजकल आत्महत्या जैसे मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं। इसका कारण व्यक्ति का खुद संतुष्ट और खुश नहीं होना है। खुश रहने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे व्यक्ति को बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है - डॉ. नितिन कुमार, मनोरोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल




हर बीमारी का इलाज स्वयं संभव नहीं है, जो संभव है, उससे बीमारी की रोकथाम की जा सकती है। खुश रहना बेहद जरूरी है। किसी तरह तनाव न लें। परिवार के सदस्यों के साथ खुश रहें। इससे बीमारी बेहद कम हो जाएगी - डॉ. आरएम वर्मा, फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed