फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP Tripathi up looted state coffers

सपा ने प्रदेश के खजाने को लूटा ः त्रिपाठी

Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी ने कहा कि सपा और बसपा की बुनियाद लूट, सूट और झूठ पर टिकी है। सपा और बसपा ने प्रदेश के खजाने को जमकर लूटा है। बसपा और सपा के 14 वर्षों के शासनकाल में प्रदेश में केवल गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार ही बढ़ा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आर.आर पब्लिक स्कूल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के नाम और झंडे भले ही अलग हो, लेकिन दोनों का एजेंडा एक ही है। दोनों दलों की सरकारें प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं। चुनाव के समय जनता को दिखाने के लिए सत्ता में आने पर भले ही एक दूसरे को दंडित करने की बात करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद एक दूसरे को संरक्षण देने का काम करते हैं। सपा और बसपा के शासन काल में खनन, निर्माण, खाद्यान, पेंशन सहित तमाम घोटाले हुए हैं।  इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सत्यपाल सिंह, कुंवर भारतेंद्र सिंह, विधायक लोकेंद्र चौहान आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन

 वहीं  चांदपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर कईस्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन यात्रा नूरपुर से चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। परिवर्तन यात्रा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, यात्रा संयोजक देवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव चौहान, बिजनौर सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, सांसद यशवंत सिंह, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी,  केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान, नूरपुर विधायक लोकेंद्र  चौहान ने  क्षेत्रवासियों को जातिवाद में नहीं बटने की अपील की। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसमें अपनी विधानसभा क्षेत्र से लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। नेताओं ने सपा व बसपा को आड़े हाथों लिया।  

इससे पहले, गांव आजमपुर में विजयपाल सैनी के नेतृत्व में, हीमपुर बुजुर्ग में समय सिंह सैनी के नेतृत्व में, भगवंत पब्लिक स्कूल पर भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डा. अनिल सिंह के नेतृत्व में, नूरपुर रोड पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पंजीकरण के अध्यक्ष चौधरी कपिल कुमार के प्रतिष्ठान पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। नूरपुर रोड पर मोहम्मद नौमान के नेतृत्व में, हरेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में, चरण सिंह चौक पर प्रमोद सूर्या के नेतृत्व में, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति सदस्य कविता चौधरी के कार्यालय पर, फीना रोड तिराहे पर भाजपा नेत्री कमलेश सैनी के नेतृत्व में, फीना रोड पर महंत नीरज के नेतृत्व में, शहीद अशोक कुमार के शहीद स्मारक पर राजेश सैनी के नेतृत्व में तथा फीना पेट्रोल पंप पर अरविंद कुमार उर्फ पप्पू चेयरमैन के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।  नेता परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए जुटी भीड़ को देख गदगद हो गए। भाजपाइयों ने नमन किया ः चांदपुर। परिवर्तन यात्रा के दौरान शहीद अशोक कुमार के स्मारक पर पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed