फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP reduced to 494 votes in Chandpur due to polarization of Muslims

Bijnor News: मुस्लिमों के ध्रुवीकरण से चांदपुर में 494 मतों पर सिमटी सपा

Tue, 16 May 2023 01:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 May 2023 01:30 PM IST
सार

सपा को छोड़ मुस्लिमों ने कांग्रेस पर जताया भरोसा
- स्योहारा में पूर्व विधायक की पत्नी भी नहीं बचा सकी जमानत, हो गई जब्त

विज्ञापन
SP reduced to 494 votes in Chandpur due to polarization of Muslims
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूं तो बिजनौर जिले में सपा को तीन सीट मिली हैं, लेकिन चांदपुर में सबसे बुरी हार का सामना भी करना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस के पक्ष में मुस्लिमों का ध्रुवीकरण हो जाने की वजह से सपा का चांदपुर से सूपड़ा ही साफ हो गया। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को महज 494 वोट ही मिल सके जबकि बसपा भी इससे आगे निकल गई।

विज्ञापन


चांदपुर विधानसभा सीट से सपा के विधायक भी हैं। मौजूदा विधायक होने के बाद भी चांदपुर नगर पालिका सीट पर सपा का प्रदर्शन पूरे जिले में सबसे निराशाजनक रहा। बता दें कि बार अध्यक्ष पद के लिए सपा की ओर से नाजिम खान को टिकट दिया गया था। अब निकाय चुनाव के नतीजे सामने आए तो नाजिम खान को केवल 494 वोट ही मिल सके। यह हाल तब हुआ जब चांदपुर में सपा पदाधिकारियों के परिवारों के ही काफी वोट होंगे। जनता ही नहीं बल्कि परंपरागत वोट ने भी इस बार चांदपुर में सपा को नकार दिया है। इस बार चांदपुर से कांग्रेेस जिलाध्यक्ष की पत्नी जीनत परवीन ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


कांग्रेस की जीनत परवीन को 21534 मत मिले हैं जबकि भाजपा के विकास कुमार गुप्ता 11655 मत लेकर दूसरे नंबर पर रहे। उधर बसपा के नफीस को 1942 मत मिले और रालोद के मोहम्मद अरशद को 5499 मत हासिल हुए। बता दें कि पिछले चुनाव में सपा के टिकट पर फहमीदा बेगम चेयरपर्सन चुनीं गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार सपा ने उनका टिकट काटकर नाजिम खान पर भरोसा जताया था लेकिन जनता ने सिरे से नकार दिया। पूरे जिले में सपा की सबसे बुरी हार चांदपुर में ही हुई है। टिकट काटे जाने की वजह से ही फहमीदा बेगम के बेटे मोहम्मद अरशद ने रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ लिया। बताया जा रहा है कि मुस्लिम वोटर इस बार कांग्रेस के पक्ष में हो गए थे। जिसके चलते कांग्रेस को रिकाॅर्ड तोड़ जीत दिला दी।



पूर्व विधायक की पत्नी नहीं बचा सकी जमानत
नूरपुर से विधायक रहे नईमुल हसन की पत्नी तरन्नुम मलिक स्योहारा पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी। जिन्हें सिर्फ 4467 वोट ही मिले। पूर्व विधायक की पत्नी की इस निकाय चुनाव में जमानत जब्त हो गई। बता दें कि इसी विधानसभा चुनाव में नईमुल हसन ने धामपुर सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed