{"_id":"60e743bb8ebc3e4ae9570c3d","slug":"sp-in-bijnor-snatched-the-papers-of-independent-candidates-in-dhampur-and-torn-bijnor-news-mrt546488899","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में सपा, धामपुर में निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा छीनकर फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में सपा, धामपुर में निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा छीनकर फाड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। ब्लॉक प्रमुख के नामांकन पत्र के दाखिल कराने के दौरान जिले भर में खूब हंगामा रहा। बिजनौर में पर्चा भरने जा रही सपा प्रत्याशी का भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस के सामने ही पर्चा छीनकर फाड़ दिया। प्रत्याशी व एक युवक में खूब हाथापाई हुई। समर्थकों ने राशन डीलर की शिकायत करने जा रहे व्यक्ति से पर्चा समझकर प्रार्थना पत्र फाड़ दिया। वहीं, धामपुर में पर्चा भरने जा रही निर्दलीय प्रत्याशी व समर्थकों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और उनका पर्चा छीनकर फाड़ डाला। हमले में प्रत्याशी समेत कई लोग घायल हो गए।
बिजनौर में सपा प्रत्याशी शशी रानी मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में तीन समर्थकों के साथ पर्चा भरने जा रही थीं। विकास भवन के पास बैरियर से पहले ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस के सामने शशि के पर्चे को छीनकर फाड़ दिया। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। एक युवक से शशि रानी की हाथापाई भी हुई। पुलिस ने गांव जमालपुर पठानी निवासी विकास को पकड़ लिया। बाकी युवक भाग गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा प्रत्याशी को ले जाकर उनका दोबारा पर्चा भरवाया। कोतवाली देहात के गांव बांकपुर निवासी प्रेम सिंह अपने एक साथी के साथ राशन डीलर की शिकायत करने विकास भवन के पास जन सुविधा केंद्र पर जा रहे थे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने समझा कि ये पर्चा भरने जा रहे हैं। एसपी कार्यालय के सामने समर्थकों ने प्रेम सिंह के हाथ से प्रार्थना पत्र को छीनकर फाड़ दिया। इसे लेकर भी खूब हंगामा हुआ।
धामपुर में ब्लॉक प्रमुुख के लिए समर्थकों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कुसुम रघुवंशी पर्चा भरने जा रही थीं। एसबीआई अल्हैपुर शाखा के सामने कुछ लोगों ने प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर हमला बोलकर पर्चा छीनकर फाड़ दिया। महिला प्रत्याशी सहित कई लोग हमले में घायल हो गए। इस घटना को लेकर हंगामा शुरू हो गया। कुसुम ने एसबीआई में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस व अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। डीएम, एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सुरक्षा में निर्दलीय प्रत्याशी को नामांकन स्थल पर ले गए। कुसुम वहां अधिकारियों को घटना के बारे में बता रही थीं। इसी बीच एक युवक अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन स्थल में घुसा और नामांकन पत्र को डॉ. कुसुम के हाथ से लेकर भाग गया। पुलिस ने युवक का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बाद में उनका दोबारा पर्चा भरवाकर जमा कराया गया।