फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP government preferred development works

सपा सरकार ने विकास कार्यों को तरजीह दी

Thu, 16 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 16 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP government preferred development works
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी को सम्मानित करते पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्राचार्य। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चार वर्षों तक प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली सरकार शेष समय में अभूतपूर्व कार्य करेगी।
विज्ञापन

नजीबाबाद में साहू जैन कॉलेज के सभागार में मुलाकात में राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों, किसानों सहित हर वर्ग की पार्टी है। सरकार ने विकास के क्षेत्र में न केवल कई आयाम स्थापित किए, बल्कि भेदभाव रहित स्वच्छ राजनीति कर अन्य राजनीतिक पार्टियों को आईना दिखाया है। उन्होंने अंतिम चंद महीनों में प्रदेेश की कायापलट के लिए सरकार द्वारा कई अभूतपूर्व कार्य करने का दावा किया। कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ.धीरेंद्र सिंह ने राजेंद्र चौधरी का स्वागत किया। इससे पहले, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह के आवास पर राजेंद्र चौधरी का स्वागत किया गया। कुलवीर सिंह ने बताया कि जाट समाज के लोग सपा से जुड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत दिलाने, आगामी पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 350 रुपये करने, गांवों में बिजली की दशा सुधारने, किसान हित की योजनाओं को प्रभावी बनाने की मांग की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, शक्ति सिंह, ग्राम प्रधान गोविंद सिंह, डीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed