फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP expect changes in tickets

बिजनौर में सपा के टिकटों में बदलाव की उम्मीद, फेरबदल को लेकर सपाइयों में घमासान

Thu, 06 Oct 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 06 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बिजनौर में  जिले में सपा के टिकटों में अभी और बदलाव होने की उम्मीद है। कई सीटों पर टिकटों में फेरबदल को लेकर घमासान मचा है। नजीबाबाद से काटे अबरार आलम के टिकट की भरपाई सपा नूरपुर सीट पर किसी अंसारी बिरादरी के नेता को टिकट देकर कर सकती है। 
 सपा ने नजीबाबाद सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अबरार आलम का टिकट काट दिया है। उनकी जगह विधायक तसलीम अहमद को टिकट दिया है। अबरार आलम का टिकट कटने से जिले के अंसारी कहीं नाराज न हो जाए। नूरपुर सीट से बछराऊ नगर पालिका के चेयरमैन अफसर अली अंसारी, नगर पालिका नूरपुर के चेयरमैन हाजी इरशाद अली अंसारी पूर्व मंत्री कुतुबुद्दीन अंसारी भी टिकट मांग रहे हैं। अफसर अली अंसारी टिकट पक्का मान रहे हैं। इनके अलावा विधायक रुचि वीरा खेमा नगीना सीट पर विधायक मनोज पारस की जगह पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, नहटौर सीट पर  मुन्ना लाल प्रेमी की जगह पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली भुईयार के  पति मान सिंह भुईयार व कमलेश भुईयार, बढ़ापुर सीट पर शेख सुलेमान की जगह  जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र प्रताप व नजीबाबाद सीट से तसलीम अहमद की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष जमील |को टिकट दिलाने की वकालत कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक पार्टी हाईकमान का फैसला  होगा उसे स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed