फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soulful remembrance of the martyrs of the Chauri-Chaura incident

चौरी-चौरा कांड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण

Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Soulful remembrance of the martyrs of the Chauri-Chaura incident
चौरी-चौरा कांड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में चौरी-चौरा कांड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शहीदों के सम्मान में जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली। शहीद स्मारकों पर सामूहिक वंदेमातरम का गायन हुआ। जिला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए वंदेमातरम गायन की वीडियो तैयार करने में लक्ष्य से भी आगे निकल गया है। जिले को 600 वीडियो अपलोड करने का लक्ष्य दिया गया था।

चौरी-चौरा कांड आजादी की लंबाई की महत्वपूर्ण कड़ी है। घटना चार फरवरी 1922 को जनपद गोरखपुर के चौरी-चौरा गांव में हुई थी। घटना में आजादी के वीरों के साथ पुलिस कर्मी शहीद हुए थे। बृहस्पतिवार को इस घटना की स्मृति में जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 31 शहीद स्थल चिह्नित हैं। विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे शहीद स्थलों पर इकट्ठा हुए और प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद 10 बजे सामूहिक वंदेमातरम का गायन किया। कई जगह शहीद स्थलों पर छात्रों ने राष्ट्र भक्ति से प्रेरित गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए। जिले को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए वंदेमातरम के प्रथम छंद का गायन करके 600 वीडियो तैयार करने का लक्ष्य मिला था। स्कूलों से मिल रही जानकारी के अनुसार तय समय में आवंटित लक्ष्य से अधिक वीडियो अपलोड हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed