फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solver goes to jail, case against candidate and middleman also

Bijnor News: जेल गया सॉल्वर, अभ्यर्थी और बिचौलिया पर भी केस

Sun, 18 Feb 2024 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Solver goes to jail, case against candidate and middleman also
- आरोपी अभ्यर्थी और दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर का रविवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस मामले में अभ्यर्थी और सॉल्वर से संपर्क करने वाले बिचौलिया के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है।
शहर कोतवाली में केंद्र पर्यवेक्षक उमेश चंद्रा की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सॉल्वर अभिनव आलोक पुत्र अनिल कुमार निवासी बरहवा सिवान ढाका चंपारण बिहार, अभ्यर्थी आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी रामपुर फूना शिवालाकलां बिजनौर और सुचित यादव के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, रविवार को पुलिस ने सॉल्वर अभिनव का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को रुट्स इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में सॉल्वर अभिनव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था, जोकि आशीष की जगह परीक्षा देने आया था। सॉल्वर अभिनव गोरखपुर रेलवे में गैंगमैन के पद पर तैनात है। रेलवे कर्मी पैसों के लालच में परीक्षा देने चला आया। इधर, उसके परीक्षा में बैठने की जानकारी पुलिस को पहले ही लग चुकी थी, जिसके चलते गेट पर चेकिंग के दौरान ही उसे दबोच लिया गया। मामले में पुलिस इस पूरे गिरोह की कुंडली खंगालने में जुटी है। अभी इस केस में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने दो टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरफ्तार किए गए सॉल्वर को जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। - अमित कुमार, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed