फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soldiers share their experiences

सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव

Mon, 06 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Soldiers share their experiences
नजीबाबाद में नौसेना दिवस संगोष्ठी में भाग लेतें पूर्व सैनिक और उनका परिवार। - फोटो : NAZIBABAD
सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव
विज्ञापन

नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन की नौसेना दिवस संगोष्ठी में पूर्व नौ सैनिकों ने अपने राष्ट्र के प्रति दायित्वों के अनुभव साझा किए। पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया किया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए मिशन चला रही नमो फाउंडेशन संस्था ने नौसेना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया। हरिद्वार मार्ग स्थित दाना पानी प्रतिष्ठान पर आयोजित संगोष्ठी में सेवानिवृत्त नौ सेना के अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व वायु सैनिक गोपालशरण, मनोज कुमार, ऑनरेरी फ्लाइट लेफ्टिनेंट 85 वर्षीय धर्मपाल सिंह ने सैनिक के रूप में राष्ट्र के प्रति दी गई सेवाओं और अनुुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों की रग-रग में राष्ट्रसेवा के दायित्वों का खून दौड़ता है। परिजनों से अधिक उन्हें राष्ट्र प्रेम प्यारा होता है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में हरिद्वार, मुरादाबाद, बिजनौर से आए पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कर्मवीर सिंह ने राष्ट्र सेवा को समर्पित काव्य रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

नमो फाउंडेशन की ओर से पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान, पवन कुमार, मनोज कुमार, कुलतार सिंह, हेमंत राठी, राघव शुक्ला, सौरभ शर्मा, गोपालशरण ने पूर्व नौ सैनिक और उनके परिजनों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र काकरान के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में सोमपाल राठी, रोहिताश अहलावत, सुरेंद्र कुमार, केपी सिंह, रविंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed