{"_id":"602d60738ebc3ee925571ac3","slug":"soldiers-helped-the-poor-family-financially-bijnor-news-mrt525873491","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने की गरीब परिवार की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने की गरीब परिवार की आर्थिक मदद
विज्ञापन
हल्दौर के गांव नांगलजट जरूरतमंद परिवार को कपड़े वितरित करते सिपाही सनीराज तोमर व कुशपाल।
- फोटो : BIJNOR
सिपाहियों ने की गरीब परिवार की आर्थिक मदद
हल्दौर। गांव नांगलजट में थाने में तैनात दो सिपाहियों ने एक गरीब विधवा के बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कपड़े व जूते प्रदान किए और उनकी पढ़ाई का खर्च भी उठाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीण सिपाहियों की इस अनूठी मदद वाली पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है ।
गांव नांगलजट निवासी नीरज कुमार की गत चार फरवरी को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, एक पुत्री व दो पुत्र शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। गरीब विधवा महिला मेहनत मजदूरी करती है। थाने में तैनात सिपाही सनीराज तोमर व कुशलपाल सिंह गांव में अपनी ड्यूटी करने गए थे। सिपाहियों ने गरीब विधवा के बच्चों को सर्दी के मौसम में सुबह सुबह बिना गर्म कपड़े व जूते पहने हुए गांव की सड़कों पर टहलते हुए देखा। बच्चे गर्म कपड़ों व जूतों के अभाव में सर्दी लगने से कांप रहे थे। उन्होंने बच्चों को रोका और उनके बारे में ग्रामवासियों से जानकारी ली।
बच्चों की हालत देखकर सिपाहियों ने उनकी मदद करने का निर्णय लिया। सिपाहियों ने बुधवार को सिपाहियों ने बच्चों को गर्म कपड़े व जूते खरीद कर दिए। सिपाहियों ने विधवा महिला को उसके तीनों बच्चों को जीवन भर बेहतर शिक्षा दिलाए जाने के लिए उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लेने का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि इससे पूर्व भी उक्त दोनों सिपाही कोराना कॉल में इसी गांव की एक अन्य गरीब विधवा महिला को भोजन बनाने के लिए निशुल्क गैस सिलेंडर व अन्य सामान व अन्य सामान भेंट कर चुके हैं। ग्रामवासी दोनों सिपाहियों की गरीब बच्चों की इस मदद करने की अनूठी पहल की सराहना कर रहे हैं।