फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soil testing campaign to be conducted in 40 villages

नजीबाबाद के 40 गांव में चलेगा मृदा परीक्षण अभियान

Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Soil testing campaign to be conducted in 40 villages
नजीबाबाद के कृषि विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले मृदा परीक्षण कार्ड। - फोटो : NAZIBABAD
40 गांवों में चलेगा मृदा परीक्षण अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। उप संभागीय कृषि प्रसार विभाग नजीबाबाद तहसील में मिट्टी का स्वास्थ्य परखने के लिए मृदा परीक्षण अभियान चलाएगा। धान की फसल कटते ही मिट्टी की जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
कृषि विभाग ने नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक से 20-20 गांव मृदा परीक्षण के लिए चिह्नित किए हैं। मिट्टी की जांच के लिए अक्तूबर माह में मृदा स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाएगा। शासन के निर्देश पर इस वर्ष एक न्याय पंचायत से तीन-तीन किसान चिह्नित किए जाएंगे। चिह्नित किसानों के खेतों से मृदा परीक्षण के लिए मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। कृषि विभाग ने नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक के 20- 20 गांव मृदा परीक्षण के लिए चिह्नित किए हैं। प्रति गांव से एक किसान के खेत की मिट्टी मृदा परीक्षण के लिए ली जाएगी।
विज्ञापन

मृदा परीक्षण प्रभारी रतिराम ने बताया कि धान की फसल कटने के बाद अक्तूबर में मृदा परीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। एक हेक्टेयर जोत वाले किसानों के मिट्टी के नमूने लेकर भूमि की उर्वरता क्षमता की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद ब्लॉक से मृदा परीक्षण के लिए गांव जालबपुर गूदढ़, काशीरामपुर, विजयपुर, गुलालवाली, भटौली, सबलपुर बीतरा, पूंडरीखुर्द, जालपुर, पुरुषोत्तमपुर, महावतपुर बिल्लौच, मौअज्जमपुर सादात, इस्सेपुर, काशीरामपुर सहित 20 गांव शामिल हैं। मृदा परीक्षण के लिए किरतपुर ब्लॉक के गांव नसरुल्लापुर, अमाननगर, बेगमपुर रूपचंद, बूढ़पुर नैन सिंह, इस्लामपुर, पित्तनहेड़ी खुर्द, जफरुल्लापुर, अरजानीपुर, भगवानपुर, खटाई सहित 20 गांव शामिल हैं। कृषि विभाग मृदा परीक्षण के लिए गांव चयन के बाद किसानों को चिह्नित करने में जुटा है। जिनके खेतों से जांच के लिए मिट्टी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed