फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soil testing begins in Budhanpur for Shamli-Gorakhpur highway

Bijnor News: शामली-गोरखपुर हाईवे के लिए बुढ़नपुर में मिट्टी जांच शुरू

Wed, 29 Jul 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Soil testing begins in Budhanpur for Shamli-Gorakhpur highway
स्योहारा। प्रस्तावित शामली-गोरखपुर हाईवे परियोजना के तहत बुढ़नपुर क्षेत्र में मिट्टी जांच का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, जिन किसानों की भूमि से हाईवे का प्रस्तावित मार्ग गुजर रहा है, उनका कहना है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से भूमि अधिग्रहण अथवा अन्य औपचारिकताओं को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

बुढ़नपुर क्षेत्र में प्रस्तावित शामली-गोरखपुर हाईवे के निर्माण की दिशा में प्रारंभिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी ने मिट्टी की गुणवत्ता और भू-स्थिति का आकलन करने के लिए जांच कार्य शुरू कर दिया है। प्रस्तावित मार्ग पाइन्दापुर, लाम्बाखेड़ा, काजीपुरा, कासमाबाद, कृष्णारामपुर सहित आसपास के कई गांवों से होकर गुजर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार खेतों में मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं और सर्वे का कार्य जारी है, लेकिन अब तक किसानों को भूमि अधिग्रहण, मुआवजे अथवा अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

किसान तसलीम अहमद, अफजाल, इरफान, जरिफा, साबिर हुसैन, शाहिद हुसैन और अकबर अली ने बताया कि उनके खेतों में मिट्टी जांच का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनसे संपर्क कर परियोजना की जानकारी साझा नहीं की है। किसानों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते उन्हें प्रस्तावित मार्ग, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और मुआवजे संबंधी जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने। फिलहाल क्षेत्र में मिट्टी जांच का कार्य जारी है और किसान परियोजना से जुड़ी आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि अभी गांवों के डाटा का मिलान चल रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed