{"_id":"608ef15b8ebc3ed1e853dc9a","slug":"social-distancing-did-not-follow-at-the-counting-venue-dhampur-news-mrt536847857","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में केएम इंटर कालेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। इससे पहले मतगणना कार्मिकों को ड्यूटी पर लेने से पहले गेट पर एंट्री करने को भारी मशक्क्त करनी पड़ी। कालेज के गेट के बाहर मतगणना कर्मियों की लंबी लाइन लगी रही है। उनका तापक्रम मापने के बाद ही कालेज में ड्यूटी के लिए एंट्री दी गई। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी। कई अधिकारी और कर्मचारी संक्रमित होने के बाद भी मतगणना स्थल पर घूमते नजर आए। जिनका पता लगने के बाद उन्हें ड्यूटी से हटाकर घर भेजा गया और उनके स्थान पर रिजर्व में लगे स्टाफ को ड्यूटी पर भेजा गया।
मतगणना में ड्यूटी पर लगे कर्मचारी और अधिकारी सुबह छह बजे से ही मतगणना कराने के लिए केएम इंटर कालेज में जाने लगे थे। काउंटिंग आठ बजे से शुरू हुई। अमित कुमार पांडेय को जिला पंचायत सदस्य पदों की गणना करने को एआरओ बना गया था। लेकिन उनके संक्रमित होने से उन्हें ड्यूटी से हटाकर अन्य अधिकारी की एआरओ के पद पर ड्यूटी लगाई गई। करीब 10 बजे डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी बिजनौर डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मतगणना स्थल का दौरा कर सभी से गाइडलाइन का पालन और मतगणना में शांति बनाए रखने की अपील की। इससे पहले एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ धामपुर अजय अग्रवाल, कोतवाल अरुण त्यागी पुलिस बल के साथ मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ का मतगणना कार्यक्रम बहिष्कार का कोई असर दूर तक नजर नहीं आया। संघ के जिलामंत्री विनोद कुमार का कहना है कि प्रदेश आह्वान पर उनका काम मतगणना कार्यक्रम का बहिष्कार करने का किया था। पर जब कोई नहीं माना तो वे इसमें क्या कर सकते हैं।