{"_id":"6a6ba80571d612851401040e","slug":"so-far-sugarcane-betting-demonstration-work-has-been-completed-in-110-villages-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-186332-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अब तक 110 गांवों में गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अब तक 110 गांवों में गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्य पूरा
विज्ञापन
धामपुर। आगामी गन्ना सीजन के मद्देनजर चीनी मिल द्वारा गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विभाग की ओर से मिल क्षेत्र के सभी 503 गांवों में चल रहा है। किसानों को बताया जा रहा है कि वह अपने सट्टे का ठीक से अवलोकन कर लें। कहीं गड़बड़ी है तो तत्काल ठीक करा लें। अब तक 110 गांवों में सट्टा प्रदर्शन का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। 140 किसानों द्वारा आंकड़ों में गड़बड़ी होने की आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिन्हें जांच के बाद सुधार कर संशोधन किया जा चुका है। बताया गया कि नवंबर माह में मिल का पेराई सत्र शुरू किया जाएगा।
बुधवार देर शाम धामपुर चीनी मिल के सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गन्ना विभाग और मिल की ओर से गन्ना सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। टीमें गांवों में पहुंच किसानों को गन्ना सर्वे रिकॉर्ड उपलब्ध करा रही है। उन्हें बता रही है कि वह अपने रिकॉर्ड में देख लें। कहीं उनका बैंक खाता नंबर, क्षेत्रफल, गन्ने की प्रजाति या अन्य और कोई गड़बड़ी तो नहीं है। गड़बड़ी है तो उसे तत्काल आपत्ति दर्ज कर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। 30 अगस्त तक यह कार्यक्रम हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य है। सहायक उपाध्यक्ष का कहना है कि इस बार गन्ने की फसल पिछले साल की तुलना में बहुत अच्छी है।
उन्होंने बताया कि बीमारी अभी कम नजर आ रही है। पोक्का बोइंग बीमारी के कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए किसानों को सजग किया जा रहा है। किसानों को कॉपर ऑक्सी क्लोराइड दवाई का छिड़काव किया जाने का सुझाव दिया जा रहा है। जिन खेतों में बारिश का पानी जमा है। वह पानी को खेतों से बाहर निकाल दें। जिन खेतों में गन्ना अधिक लंबा हो गया है तो उसकी बंधाई जरूर कर दें। क्योंकि हवा में गन्ने के गिर जाने के कारण पैदावार में भारी गिरावट आने की संभावना पैदा हो जाती है। इस मौके पर वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार चौहान भी मौजूद रहे।