फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   So far 25 thousand doses of vaccine have been spoiled

एंटी कोविड वैक्सीनेशन को गंभीरता से नहीं ले रहे लोग

Thu, 03 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
So far 25 thousand doses of vaccine have been spoiled
अब तक वैक्सीन की 25 हजार डोज हुई खराब
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लोगों की लापरवाही के चलते वैक्सीन खराब हो रही है। टीकाकरण से शुरू से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब 25 हजार डोज खराब हो चुकी है। लोग स्लॉट तो बुक करा ले रहे हैं, लेकिन 70 से 80 लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंचते। ऑनलाइन स्लॉट लेने वालों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
बिजनौर में भी 16 जनवरी से कोरोना रोधी टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक करीब दो लाख 80 हजार लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। सोमवार से शनिवार तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल सहित जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। हर रोज बनाए जाने वाले बूथों के लिए 100 से लेकर 200 लोगों तक के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रहता है। इसके बाद भी रोजाना कई लोग अपने को प्रतिरक्षित कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। ये लोग ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बाद संबंधित बूथ पर नहीं पहुंचते, जिससे और दूसरे लोगों को सीटें खाली नहीं मिल पातीं और वैक्सीन की डोज भी बर्बाद होती हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन की बर्बादी ने बढ़ाई चिंता
जिले में अब तक लगभग 25 हजार डोज खराब हुई हैं। एंटी कोविड वैक्सीन खराब होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ रही है। जो लोग स्लॉट बुक कराने के बावजूद वैक्सीनेशन कराने नहीं जा रहे हैं, ऐसे लोगों में जागरूकता का अभाव है। जबकि लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को करना चाहिए सहयोग: डा. अशोक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना रोधी टीकाकरण अब तक का भारत सरकार का सबसे बड़ा अभियान है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए, सभी लोग कोरोना संक्रमित होने की आशंका को टाला जा सके।

पांच जून तक स्लॉट बुक
कोविड एप पर 18 प्लस वालों को वैक्सीन लगवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस पर जब रजिस्ट्रेशन के बाद लोग स्लॉट बुक कर रहे हैं तो पांच जून तक सारे स्लॉट बुक दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed