फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Smiles were sold with sparklers, happiness was seen flying in the lamps.

Bijnor News: फुलझड़ियों संग मुस्कान बिकी, दीपों में खुशियों की उड़ान दिखी

Mon, 20 Oct 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Smiles were sold with sparklers, happiness was seen flying in the lamps.
बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति पसंद करती युवती। संवाद
बिजनौर। जिलेभर में दीपावली पर उत्सव जैसा माहौल है। चारों तरफ रोशनी, सजावट और पटाखों की गूंज से शहर जगमगा उठा। बिजनौर के आईटीआई मैदान में रविवार को आतिशबाजी की जमकर बिक्री हुई। कारोबारी जिले में करीब 60 करोड़ रुपये की आतिशबाजी की बिक्री होने का अनुमान लगा रहे हैं। आतिशबाजी की अच्छी बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे से लोगों ने आईटीआई मैदान पहुंचना शुरू कर दिया था। बच्चों ने भी अपनी पसंद की आतिशबाजी खरीदी। लोगों ने घरों को सजाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खूब खरीदारी हुई। झालर, रंगे-बिरंगे कंडिल, बल्ब लोगों ने खरीदे। दीपावली को लेकर हर तरफ उल्लास नजर आया।
विज्ञापन

स्काई शॉट, अनार, फुलझड़ी, 388 शॉट, 60 शॉट, अटरबम और रंग-बिरंगी रोशनी फैलाने वाले पटाखों की खूब मांग रही। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष दीपावली पर पिछले साल की तुलना में करीब 25 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अभिषेक, रोहित ने कहा कि लोगों में आतिशबाजी खरीदने को लेकर उत्साह है। सच में यह धन की वर्षा हुई है। बाजार रविवार देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। वहीं, दिन में भी बाजार में ग्राहकों की खूब देखने को मिली।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने बताया कि शहर में करीब पांच करोड़ रुपये की आतिशबाजी की बिक्री हुई। वहीं, जिलेभर में 60 करोड़ के पटाखे बिकने का अनुमान है। इस बार दुकानदारों की दीपावली अच्छी हुई।
----
ड्राइफ्रूट और मिठाई की दुकानों पर लगी रही भीड़
बाजार में ड्राइफ्रूट और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई और उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। मिठाई में काजू कतली, पेड़ा, लड्डू, बर्फी, रसगुल्ला आदि की खूब बिक्री हुई। लोगों में उत्साह देखने को मिला।

----
गूगलपान और सामग्री की भी हुई बिक्री
दीपावली पर पूजन के लिए लोगों ने गूगलपान और सामग्री भी खरीदी। दीपावली पर लोग पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। इसके अलावा, झाड़ू, दीपक सहित अन्य सामान खरीदे। इस दौरान दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति पसंद करती युवती। संवाद

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति पसंद करती युवती। संवाद

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति पसंद करती युवती। संवाद

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति पसंद करती युवती। संवाद

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति पसंद करती युवती। संवाद

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति पसंद करती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed