फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sixteen corona positive have found in Bijnor City of Uttar Pradesh

Corona Update: यहां एक दिन में मिले 16 नए कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 09 Jul 2022 08:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Jul 2022 08:22 PM IST
सार

एक दिन में कोरोना के 16 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। वहीं जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

विज्ञापन
Sixteen corona positive have found in Bijnor City of Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। करीब पांच महीने बाद जिले में इतने मरीज मिले हैं। जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। 

विज्ञापन


जिले में एक बार फिर कोरोना लौट आया है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है। शनिवार को जिलेभर में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। चिकित्सकों द्वारा पहले से ही सलाह दी जा रही है कि कोरोना अभी गया नहीं है, इसलिए कोरोनारोधी टीका लगवा लो। लेकिन अब फिर से कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने लगे हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। दो गज की दूरी का पालन करें। साथ ही चेहरे पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें। क्योंकि फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। क्योंकि वैक्सीन लगवाने के बाद काफी हद तक कोरोना से बचाव किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में अपहरण: होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची युवती, फिर हथियार के बल पर युवक से की शादी की कोशिश

कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश: सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी कोई गंभीर मरीज नहीं मिला है। अगर कोई कोरोना संक्रमित मरीज गंभीर हालत में मिलता है तो तुरंत उसको अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed