{"_id":"5f4a97078ebc3e0bf947d2e7","slug":"six-sbi-personnel-including-two-women-found-infected-nazibabad-news-mrt49867796","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत छह एसबीआई कर्मी मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत छह एसबीआई कर्मी मिले संक्रमित
विज्ञापन

नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एसबीआई की मुख्य शाखा में कोरोना संक्रमण की शनिवार को जांच की गई। रेपिड एंटीजन किट से हुई जांच में दो महिलाओं सहित छह लोग संक्रमित पाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.सर्वेश निराला के नेतृत्व में शनिवार को लॉकडाउन के दौरान स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत बैंककर्मियों का कोरोना संक्रमण जांच के लिए रेपिड एंटीजन परीक्षण किया। परीक्षण में एसबीआई धनौरा बैंक और मुख्य शाखा में कार्यरत दो महिलाओं सहित छह कर्मी संक्रमित पाए गए।
तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संक्रमित बैंककर्मियों को क्वारंटीन करके शाखा को सैनिटाइज कराने और कुछ समय के लिए बंद रखने की कार्रवाई की जा रही है।