{"_id":"61ba36497057cc4a71057f4e","slug":"six-people-got-corona-tested-bijnor-news-mrt5692269145","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों ने कराई कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों ने कराई कोरोना की जांच
विज्ञापन
छह लोगों ने कराई कोरोना की जांच
बिजनौर। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है, जो पहले दोनो वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसको देखते हुए शासन की ओर से रोडवेज, रेलवे स्टेशनों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच कराए जाने के निर्देश हैं। जिसके चलते बिजनौर डिपो पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया है, लेकिन वहां बुधवार को कुल छह लोगों ने ही कोरोना की जांच के लिए टेस्ट कराया।
ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड पर कैंप लगाकर आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। कैंप को लगाते हुए करीब एक हफ्ता होने को आया है। शुरू के दिनों में तो कोविड टेस्ट कराने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी थी, लेकिन अब मंगलवार और बुधवार में संख्या काफी कम रही। बिजनौर डिपो से रोजाना काफी संख्या में दिल्ली जाते हैं और वहां से यहां आते हैं। दिल्ली से आने वाले यात्रियों के कोविड टेस्ट कराना जरूरी है, लेकिन रोडवेज का नजारा ही कुछ अलग दिखाई दिया।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नितिन ने बताया कि मंगलवार को कुछ पांच यात्रियों ने कोविड टेस्ट कराया था। वहीं, बुधवार को छह यात्रियों ने अपना कोविड टेस्ट कराया है। छह बार एनाउंसमेंट कराने के बाद कुल छह यात्रियों ने अपना टेस्ट कराया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मरीजों को देखते हुए दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्री डरे हुए हैं। कुछ यात्री वैक्सीन लगवाने की बात पूछने आते हैं। मगर कोविड टेस्ट किसी ने भी नहीं कराया।