फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six passengers injured as Tempo overturns

टैंपो पलटने से छह यात्री घायल

Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six passengers injured as Tempo overturns
टेंपो पलटने से छह यात्री घायल
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज बस से बचाते हुए यात्रियों से भरा टेंपो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें बैठे छह यात्री घायल हो गए। टेंपो के नीचे दबे यात्रियों लोगों ने टैंपो उठाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दारानगर गंज से एक ऑटो बिजनौर जा रहा था। झंडापुर के पास मजार के सामने पहुंचने पर सामने से रोडवेज बस आ रही थी। रोडवेज से बचाते हुए टेंपो का पहिया सड़क से नीचे उतर गया। एक पहिया गहराई में जाने से टेंपो अनियंत्रित होकर बाईं ओर पलट गया। टेंपो पलटने से उसमें बैठे यात्री टेंपो के नीचे दब गए।। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने टेंपो को उठाकर सीधा किया और उसके नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। इस सड़क हादसे में दो बच्चों एवं तीन महिला सहित छह लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में शर्मिला (35) पत्नी संजय एवं पूजा (30) पत्नी राजू निवासी दारानगर, रईस (35), उनकी पत्नी फिरदौस (33) और दो छोटे बच्चे अलताफ (5) और सलमान (3) निवासी गंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed