{"_id":"58b5c9624f1c1b3f068311da","slug":"six-hundred-thousand-children-have-anthelmintic","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख बच्चों को दिया कृमिनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख बच्चों को दिया कृमिनाशक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बच्चों को पेट में कीड़ों की दवाई देते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर मेंराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों को कीड़ों से मुक्ति के लिए दवा दी गई। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में अभियान चलाकर करीब छह लाख बच्चों को दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भ्रमण कर दवा वितरण का हाल जाना।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने आदर्श शिक्षा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ के साथ ही एसीएमओ डॉ. शैलेष जैन, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. अजय, सलीमुददीन, प्रधानाध्यापिका गार्गी ठाकुर ने बच्चों को दवा वितरित की। राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या राजुल त्यागी की देखरेख में 2800 छात्राओं को दवा खिलाई गई।
बेगावाला क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय धर्मनगरी के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक मुहम्मद तारिक अलीम, प्रधानाध्यापक सुशील कुमार शर्मा, नरेश वर्मा, अवधेश कुमार सहित कई शिक्षकों ने दवा बांटी। प्राथमिक विद्यालय चांदपुर फेरू, मंडावली, तिमरपुर, इटावा, काजीवाला, इस्लामपुरदास आदि विद्यालयों में भी बच्चों को पेट के कीड़ों की समस्या और उसके निवारण के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्हें दवा वितरित की गई। स्योहारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा. विशाल दिवाकर ने एमक्यू इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर रईस चौधरी और स्टाफ ने दवा वितरण के बारे में बताया। डॉ. विशाल दिवाकर, डॉ. अजीत सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, कोमल सिंह, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार रावत, डा. राकेश आदि के नेतृत्व में टीमों का गठन कर निरीक्षण किया गया।