फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six cows died in Jhalu due to hydrocyanic acid

हाइड्रोसाइनिक एसिड से हुई थी झालू में छह गोवंश की मौत

Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six cows died in Jhalu due to hydrocyanic acid
हाइड्रोसाइनिक एसिड से हुई थी झालू में छह गोवंश की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। झालू में कान्हा पशु आश्रय स्थल में गोवंश की मौत हाइड्रोसाइनिक एसिड से हुई थी। यह एक तीव्र जहर होता है जो सिंचाई के अभाव में सीधा फसल में पहुंच जाता है। माना जा रहा है कि यह प्राकृतिक रूप से ही यह चारे के माध्यम से पशुओं के अंदर गया था। जहरीला चारा खाने वाले बाकी 22 पशुओं को बचा लिया गया था। बरेली से आई रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
नगर पंचायत झालू के कान्हा पशु आश्रय स्थल में 26 जुलाई को छह पशुओं की मौत हो गई थी व कई की हालत खराब हो गई थी। पशुशाला के कर्मचारियों द्वारा उन्हें दबाने के लिए रुकनपुर लेकर जाने पर मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए गोवंश को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। पशुपालन विभाग की टीम ने उपचार करके 20 से अधिक गोवंश को ठीक कर दिया था। गायों का बिसरा लेकर जांच के लिए आईबीआरआई बरेली भेजा गया था। लैब की रिपोर्ट के अनुसार गोवंश की मौत हाइड्रोसाइनिक एसिड से हुई थी। उनके अंदर इसके तत्व मिले हैं। बाकी पशुओं के शरीर में भी इस जहर का असर देखने को मिला है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.बिजेंद्र सिंह के अनुसार हाइड्रोसाइनिक एसिड जमीन के अंदर ही रहता है। बारिश न होने, कम होने व खेत की सिंचाई न होने पर यह ऊपर आ जाता है। नमी के लिए पौधा इस तत्व को चूस लेता है। इसका असर ज्वार व चरी में ज्यादा देखने को मिलता है। इस तरह की सूखी फसल में यह तत्व जानलेवा होता है। उनके अनुसार झालू के कान्हा पशु आश्रय स्थल में पशुओं की मौत इसी की वजह से हुई है। कुछ पशु जिन्हें पहले चारा डाला गया था उन्होंने चारे को भूसे में मिलाने से पहले ही ज्यादा मात्रा में खा लिया होगा जिससे उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed