फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six arrested for duping retired Navy officer of Rs 2 crore

Bijnor News: सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी से दो करोड़ की ठगी में छह गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 31 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for duping retired Navy officer of Rs 2 crore
बिजनौर में पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत पुलिस
बिजनौर। सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी से दो करोड़ की ठगी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद के रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना दुबई में बैठकर नेटवर्क को चला रहा था। गिरोह शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के गांव लालपुर निवासी सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने एक मई को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्हें ठगों ने एक व्हाट्सएप पर ग्रुप से जोड़ लिया था। भूपेंद्र सिंह पहले से इसमें ट्रेडिंग करते थे। आरोपियों ने बड़े लाभ का लालच उनसे दो करोड़ आठ लाख रुपये ठग लिए। भूपेंद्र ने अपने जीवन की कमाई इसमें गंवा दी। मामले में साइबर और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के होटलों में बैठकर आनलाइन ठगी करते हैं। फर्जी कंपनियों के नाम पर खाते खुलवाते हैं। ठगी की रकम मिलने के बाद खाते बंद कर देते हैं। रकम को विदेश के खातों में स्थानांतरित कर देते हैं। उनके तीन साथी चार्ल्स, शमीम व एरीज हांगकांग और दुबई में बैठकर नेटवर्क चलाते हैं। आरोपियों के पास से तीन लाख की नकदी, आठ मोबाइल, दो लैपटाॅप, वेब कैम, चैक बुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीड़ित के 17 लाख उनके खाते में फ्रीज किए गए हैं। दो लाख ठगों के खातों से पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed