फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sisters came to meet the brothers in jail

जेल में बंद भाइयों ने मिलने पहुंची बहनें, किया तिलक

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sisters came to meet the brothers in jail
बिजनौर में भैया दूज पर जिला कारागार के बाहर बहनों की भीड़। - फोटो : BIJNOR
जेल में बंद भाइयों ने मिलने पहुंचीं बहनें
विज्ञापन

बिजनौर। भैयादूज पर जेल में बंद भाइयों ने मिलने पहुंची, जिन्होंने मुलाकात कर अपने भाइयों को मंगल तिलक किया। सजा काट रहे भाइयों की लंबी आयु की कामना की। दोपहर बाद तक जेल में भाई-बहनों की मुलाकात का सिलसिला चलता रहा।

शनिवार को सवेरे से ही जिला कारागार पर बहनों का तांता लगना शुरू हो गया। मुलाकातियों की भीड़ को देखते हुए जेल के गेट पर कोविड हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी। जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा रखी है, उन्हें एंटीजन टेस्ट से ही मुलाकात करने की छूट मिली जबकि बाकी को आईटीपीसीआर की रिपोर्ट के बाद ही अंदर जाने दिया गया। शनिवार को भाई दूज होने की वजह से मुलाकात करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। 194 बहनों ने जेल में भाइयों से मुलाकात कर उन्हें तिलक किया और लंबी आयु की कामना की। बहनों ने भाइयों को सूखा नारियल और मिठाइयां भी भेंट कीं। इनके अलावा जेल में बंद 11 महिलाओं के भाई उनसे मिलने के लिए जेल पहुंचे। हालांकि बहनों से मिलने पहुंचे भाई मिठाई बाहर से ही लेकर गए। जेल में भाइयों का तिलक करने पहुंची कई बहनें भावुक भी हो गईं। दोपहर तक भाई-बहनों की मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मानवीय दृष्टिकोण के चलते वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के आधार भी मुलाकात कराई गई।

बिजनौर में भैया दूज पर जिला कारागार में भाईयों को गोला देती बहनें

बिजनौर में भैया दूज पर जिला कारागार में भाईयों को गोला देती बहनें- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed