{"_id":"574de55a4f1c1bd24c10a31d","slug":"sir-do-not-get-a-monthly-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, हर महीने नहीं मिलता राशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, हर महीने नहीं मिलता राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नजीबाबाद
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम से राशन डीलर की शिकायत करने पहुंचे नगर के लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के अलग-अलग मोहल्लों के उपभोक्ताओं राशन डीलरों के खिलफ एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया।
पठानपुरा के वार्ड मेंबर मो. शजर तय्यब, दिलशाद अहमद (बांसफोड़ान), मो.फुरकान (रम्पुरा), सदरुद्दीन (मुनीरगंज) के नेतृत्व में उपभोक्ता मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम शिशिर यादव को उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानी बताई।
शब्बू तय्यब, नौशाद, सलीम, शहजाद का आरोप था कि राशन डीलर मनमाने ढंग से दुकान खोलते हैं। पात्रों को राशन नहीं मिलता, जबकि अपात्रों को बुलाकर राशन दिया जाता है।
वजाहत, एजाज, मास्टर अरशद, सरफराज ने कहा पूर्ति विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती। अजीम, मोबीन, महबूब, नौशाद, सलमा, शन्नो आदि शामिल रहे। पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राशन डीलरों ने रखा अपना पक्ष ः राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील टांक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। उन्होंने उपभोक्ताओं के आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
आरोप था कि कुछ तथाकथित नेता नए राशन कार्ड बनने का ऐलान कराकर भीड़ को गुमराह कर तहसील लाए थे। कार्ड न बनने पर उपभोक्ताओं को भड़काकर हंगामा कराया गया। ब्रजराज सरीन, सुशील आर्य, नीरज शर्मा, मो.साजिद, लोकेश कुमार, इमरान, मो.आबिद आदि शामिल रहे।