{"_id":"5e14cceb8ebc3e87952b3a77","slug":"silence-and-panic-in-bhogpur-nazibabad-news-mrt4626341146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भोगपुर में मातम और संनाटे का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भोगपुर में मातम और संनाटे का माहौल
विज्ञापन
नजीबाबाद के भोगपुर में गुलदार खोजते ग्रामीण
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। आदमखोर गुलदार का शिकार हुए किशोर प्रशांत का परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद आदमखोर गुलदार के मारे जाने के बावजूद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
गांव भोगपुर में गुलदार द्वारा प्रशांत को मारने की घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। मंगलवार दोपहर बाद प्रशांत का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोगपुर के छात्र प्रशांत का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। सोमवार को दोपहर भोजनावकाश के बाद प्रशांत गांव से कुछ फासले पर स्थित स्कूल से बाहर खेलने निकला था तभी गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने उसे झपट लिया। थोड़ी देर बाद गांव के ही कपिल पर भी गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। कपिल के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार से प्रशांत को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
गुस्साए ग्रामीणों ने जिले के आलाधिकारियों की मौजूदगी में ही गुलदार को गन्ने के खेत में घेरकर मार डाला था। गुलदार के शव को बिजनौर वन प्रभाग के रेंजर हरीश मेहता के नेतृत्व में वन कर्मचारियों ने अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
-------------------------------------------
और गुलदार होने की आशंका से ग्रामीण भयभीत
नजीबाबाद। भोगपुर में आदमखोर गुलदार के ग्रामीणों द्वारा मारे जाने के बावजूद ग्रामीणों में दहशत कायम है। ग्राम प्रधान बलराम सिंह सैनी का कहना है कि भोगपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में और भी गुलदार होने की आशंका है। ग्रामीणों को भय सता रहा है कि गुलदार के मारे जाने के बाद उसके साथी गुलदार खूंखार होकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम न दे दें। सोमवार देर शाम अधिकारियों के गांव से जाते ही ग्रामीण घरों में दुबक गए। शाम से ही गांव में सन्नाटा पसर गया। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे तक गांव तथा आसपास के संपर्क मार्गों पर गुलदार के डर से सन्नाटा छाया रहा।
---------------------------
दहशत से खेतों पर नहीं जा रहे ग्रामीण
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत भोगपुर के आसपास कई गांव सटे हैं। इनमें ताहरपुर, भुड्डी, बिजौरी, लुकादड़ी, मलूकवाली सहित कई गांव के क्षेत्र जुड़े हैं। इन गांव में खेतों में गन्ना खड़ा है। चीनी मिल पेराई सत्र चलने के कारण गन्ने की कटाई के समय गुलदार के आतंक से किसान और मजदूर परेशान हैं। मंगलवार को भोगपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में मजदूर गन्ना काटने नहीं पहुंचे।
-------------------------