फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikh outrage in society

सिख समाज में आक्रोश

Mon, 02 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
 बिजनौर के अफजलगढ़ में  सिखों ने दसवें गुरु गोविंद सिंह के अपमान के विरोध में पूर्व भाजपा विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूर्व भाजपा विधायक ने राजनीतिक लाभ के लिए उनके धर्म गुरु को पोस्टरों व फ्लैक्सी पर छपवाकर सिख समाज का अपमान किया है। चेताया यदि शीघ्र ही पूर्व विधायक ने क्षेत्र में पोस्टर नहीं हटाए तो विरोध होगा। 
विज्ञापन

सिख समुदाय जसपुर तिराहे पर एकत्र होकर पूर्व भाजपा विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि सिख समुदाय पूर्व विधायक को पहले ही हिदायत दे चुका है, लेकिन विधायक ने सिखों के सम्मान के लिए कुछ नहीं किया। अवगत कराने पर क्षेत्र में लगी फ्लैक्सी व बैनर नहीं हटाए गए। सिखों का अपमान करते हुए गुरु गोविंद सिंह का पोस्टर भाजपा के शीघ्र नेताओं के नीचे लगाया है। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाना उनकी श्रद्धा के साथ खिलवाड़ है। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टर पर गंदगी, कीचड़ मारकर अपमान कर सकता है। हिदायत के बाद भी पोस्टर बैनर न हटाने पर जसपुर तिराहे पर लगे बैनर को अपने साथ ले गया। 
विज्ञापन

उन्होंने चेताया यदि पूर्व विधायक क्षेत्र में लगे पोस्टरों को शीघ्र नहीं हटाया तो वह उनके चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शनकारियों में कुलविंदर सिंह, चेयरमैन मलकीत सिंह, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह,  सतनाम सिंह, राजेंद्र सिंह, जगतार सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरदास  सिंह, निशान सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक  इंद्रदेव सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य सिख समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था। जानकारी होते ही उन्होंने फ्लैक्सी उतरवाने के लिए टीम भेज दी है। उन्होंने कहा कि किसी समाज की भावना आहत हुई है तो उसके लिए क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने हमेशा साथ दिया है। समाज के लोग हर सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि आगे ऐसा नहीं होगा। किसी को शिकायत है तो मुझसे मिलकर दूर कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed