फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shriji's huge Rath Yatra carried out with much fanfare

Bijnor News: धूमधाम से निकाली श्रीजी की विशाल रथ यात्रा

Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shriji's huge Rath Yatra carried out with much fanfare
नगीना। दशलक्षण पर्व की समाप्ति पर नगीना व कोतवाली देहात के जैन समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना और अभिषेक के बाद रथयात्रा मोहल्ला साहुवान स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर से जैन समाज के अध्यक्ष कोमल प्रसाद जैन व प्रबंधक निर्मल जैन के नेतृत्व में शुरू हुई। बड़ा मंदिर,बाजार गंज व लुहारी सराय होते हुए मंडी मौलगंज स्थित व्यापारी निर्मल जैन के निवास पर पहुंची। श्रीजी की आरती व अभिषेक के बाद वापस इसी मार्ग से होते हुए यात्रा श्रीदिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हो गई। भगवान श्रीजी का झंडा, ऐरावत हाथी, नासिक ढोल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

यात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष कोमल जैन, प्रबंधक निर्मल जैन, व्यापारी नेता प्रमोद जैन,अरुण जैन,अमित जैन विक्की, संजय जैन, दीपक जैन, रितेश जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, सरल जैन, प्रखर जैन, मनोज जैन, अजय जैन, रजत जैन, प्रवेश जैन, शकुंतला जैन, लवन्या जैन,स्वाति, पारुल, ममता , मोना, रेखा, पद्मा, रिंकी, छवि, रश्मि, अंजू, संगीता, सीमा, स्नेह लता जैन, रीता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed