फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shri Akhand Path concluded on the martyrdom day of Sahibzadas

Bijnor News: साहिबजादों के शहीदी दिवस पर हुए श्री अखंड पाठ का समापन

Sun, 01 Jan 2023 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shri Akhand Path concluded on the martyrdom day of Sahibzadas
अफजलगढ़ केहरीपुर गुरूद्वारे में शबद कीर्तन करते जत्थेदार। - फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़। चार साहिबजादों और माता गुजर कौर के शहीदी दिवस पर केहरीपुर स्थित संतोखसर साहिब गुरुद्वारा पर तीन दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन किया गया। श्री अखंड पाठ के समापन के अवसर पर दिवान कवीशरी जत्था ज्ञानी साहब सिंह, रागी जत्था ज्ञानी अबजीत सिंह, कथा वाचक ज्ञानी गुरशरण सिंह (अमृतसर) ढाडी जत्था बलवीर सिंह पारस, रणजीत सिंह, अर्पणप्रीत कौर, किरनदीप कौर ने गुरुवाणी व शबद कीर्तन किया।
विज्ञापन

कथावाचक व रागी जत्थों ने साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता का बखान किया। बताया कि इस्लाम धर्म नहीं कबूलने पर सरहिंद के नवाब ने दोनों को दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था। लेकिन गर्व की बात थी कि दीवार बनने के साथ ही साहिबजादों ने ‘जपु जी साहिब’ का पाठ करना शुरू कर दिया था। दीवार पूरी हुई और अंदर से जयकारों की आवाज आई, दीवार तोड़ी गयी तो साहिब जादे जिंदा थें लेकिन बाद में बच्चों को मार दिया गया। उधर साहिबजादों के शहीद होने की खबर सुनकर गुरू गोविन्द सिंह जी की माता गुजर कौर जी ने अकाल पुरख को इस गर्वमयी शहादत के लिये आभार करते हुए प्राण त्याग दिये।
विज्ञापन

समापन के मौके पर गुरू का भोग लगाकर प्रसद वितरण कर लंगर अटूट बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed