फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shreyansh Gupta becomes global teen leader

नजीबाबाद का युवा श्रेयांश करेगा ग्लोबल टीन का प्रतिनिधित्व

Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shreyansh Gupta becomes global teen leader
नगर का श्रेयांश गुप्ता बना ग्लोबल टीन लीडर
विज्ञापन

नजीबाबाद। वीआर फैमिली फाउंडेशन ने नगर की युवा प्रतिभा श्रेयांश गुप्ता को ग्लोबल टीन लीडर चुना है। श्रेयांश फाउंडेशन के माध्यम से विदेशों में भ्रमण कर वैज्ञानिक उपलब्धियों के अनुभव साझा करेगा।

नगर के साहित्यकार डा. सत्येंद्र गुप्ता के पौत्र श्रेयांश गुप्ता ने हाल ही में वेल्स इंटरनेशनल स्कूल चेन्नई से इंटरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण की है। श्रेयांश ने कुछ समय पूर्व एक वैज्ञानिक सोच से जुड़ी साइट तैयार की थी। नील रॉजर्स से जुड़ी वीआर फैमिली फाउंडेशन द्वारा विश्व भर के युवाओं का चयन कर ग्लोबल टीन का गठन किया जाता है। कोविड-19 संक्रमण की चुनौतियों के चलते ग्लोबल टीन लीडर्स 22 जुलाई से 18 अगस्त 2021 को आयोजित 13 वें तीन डॉट से जुड़ी डैश जस्ट पीस समिट में भी प्रतिभाग करेंगे। फाउंडेशन के उद्देश्यों में वैज्ञानिक सोच से जुड़े जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, चिकित्सा जगत, वैश्विक इतिहास सहित विभिन्न मुद्दों पर युवाओं के विचारों का आदान-प्रदान करना तथा उन्हें एक-दूसरे देशों की विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही क्रांतिकारी उपलब्धियों के अनुभव साझा कराना है। श्रेयांश ने उपलब्धि का श्रेय अपने पिता सचिन गुप्ता और परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed