{"_id":"b3d397942186c51f7e860a3666bb8921","slug":"showing-the-passion-all-lying-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखा जोश, खूब पड़े वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखा जोश, खूब पड़े वोट
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। प्रधानी चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में मतदाताओं लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरी तरह से निभाया। महिलाओं ने भी घरों से निकल कर अपनी पूरी भागीदारी की। दूसरे राज्यों में रह रहे जिले के वोटर भी वोट डालने पहुंचे।
नतीजतन तीनों ब्लॉक में औसत मतदान 77.09 प्रतिशत रहा। किरतपुर ब्लाक में सबसे अधिक मतदान हुआ। छुटपुट घटना को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
प्रधानी चुनाव शांतिपूर्वक कराने की प्रशासन की तैयारियों के कारण वोटरों ने शनिवार को प्रथम चरण में निर्भीकता से मतदान किया।
महिलाओं की मतदान केन्द्रों पर लगी लंबी लाइनों ने जता दिया कि आधी आबादी भी लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को लेकर सजग है।
मौसम ठंडा होने के कारण सुबह नौ बजे तक मात्र 14.76 प्रतिशत ही वोट पड़े। जैसे-जैसे पारा बढ़ा तो मतदान में तेजी आती गई।
दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक जमकर वोट पड़े। इसके बाद ही लोग अपने खेतों पर काम के लिए निकले। युवा वोटरों ने भी अपनी भागीदारी बखूबी निभाई। नतीजतन, किरतपुर में 80.62 प्रतिशत, कोतवाली देहात में 74.37 प्रतिशत और नजीबाबाद ब्लॉक में 76.28 प्रतिशत वोट पड़े। तीनों ब्लॉक में औसतन 77.09 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
जिला पंचायत का रिकार्ड टूटा
बिजनौर। प्रधानी चुनाव के मतदान ने जिला पंचायत चुनाव में हुई वोटिंग का रिकार्ड तोड़ दिया। अक्टूबर में हुए जिला पंचायत के चुनाव में नजीबाबाद ब्लॉक में 63.04 प्रतिशत, किरतपुर ब्लॉक में 67.57 प्रतिशत और कोतवाली ब्लॉक में 63.24 प्रतिशत वोट पड़े थे।
औसत मतदान 64.61 प्रतिशत रहा था। जिला पंचायत चुनाव की तरह प्रधानी चुनाव में भी किरतपुर ब्लॉक के वोटर वोट डालने में अव्वल रहे।
बना दिया फर्जी राशन कार्ड
बिजनौर। चुनाव में अपराह्न तीन बजे के बाद मतदान केन्द्र खाली पड़े रहे। इक्का-दुक्का वोटर ही वोट डालने आए। तीन बजे तक ज्यादातर वोटिंग हो चुकी थी। कोतवाली देहात के एक बूथ पर फर्जी राशनकार्ड बनाकर वोट डालने की कोशिश कर रहे युवक हादिम को पुलिस ने दबोच लिया।
निर्धारित तिथि पर ही होगा चुनाव
नींदडू़। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुशील कुमार ने बताया नींदडू़ खास के वार्ड संख्या-07 (अनारक्षित) में मोहम्मद हनीफ और अबरार अहमद ने ग्राम पंचायत सदस्य उम्मीदवार के रूप में अपनी नामजदगी कराई थी। अबरार की अचानक बीमारी के कारण मृत्यु हो गई।
ऐसे में वार्ड के एकमात्र बचे प्रत्याशी मोहम्मद हनीफ को विजयी घोषित नहीं किया जा सकता। यदि चुनाव में इस वार्ड से मोहम्मद हनीफ को अबरार अहमद के मुकाबले अधिक मत पड़ जाते हैं, तब हनीफ विजयी करार दिए जाएंगे और यदि मृतक अबरार अहमद के पक्ष में अधिक वोट आते हैं, तब उक्त वार्ड का पंचायत सदस्य के लिए स्थान रिक्त माना जाएगा।
उक्त वार्ड में बाद में चुनावी प्रक्रिया के चलते अन्य पंचायतों के रिक्त पदों के साथ ही चुनाव कराया जाएगा।