फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Show spoken English first, then teach the students

Bijnor News: पहले अंग्रेजी बोल के दिखाइए, फिर छात्रों को पढ़ाइए, नहीं आती तो लेना होगा प्रशिक्षण

Tue, 13 Jun 2023 02:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Jun 2023 02:33 PM IST
सार

- माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षकों को इंग्लिश स्पीकिंग होना अनिवार्य
- शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कोर्स की 15 जून से शुरुआत
- जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 500 से अधिक अंग्रेजी शिक्षक

विज्ञापन
Show spoken English first, then teach the students
Teacher - फोटो : Social media

विस्तार

 शासन ने माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए नई पहल की है। अब अंग्रेजी शिक्षकों व प्रवक्ताओं को काॅलेज में इंग्लिश स्पीकिंग अर्थात अंग्रेजी बोलना अनिवार्य होगा। सामान्य तौर पर यह देखने में आया है कि अंग्रेजी शिक्षक व प्रवक्ता कॉलेज में पढ़ाते समय अंग्रेजी नहीं बोलते हैं। जिससे विद्यार्थी इंग्लिश स्पीकिंग नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


शासन ने अंग्रेजी शिक्षकों व प्रवक्ताओं को इंग्लिश स्पीकिंग होना अनिवार्य कर दिया है। सूबे के शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने इस आशय का पत्र जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा है। पत्र के अनुसार शिक्षकों व प्रवक्ताओं को इंग्लिश स्पीकिंग में प्रशिक्षित करने के लिए 15 जून से प्रशिक्षण शुरू हैं। प्रशिक्षण ऑनलाइन है।
विज्ञापन


बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अंग्रेज़ी शिक्षकों व प्रवक्ताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने की जानकारी काॅलेज के प्रधानाचार्य को देगा। प्रधानाचार्य डीआईओएस को सूचना देंगे। डीआईओएस कार्यालय से सूचना शासन को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगा प्रशिक्षण में
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 06 से 12 तक अंग्रेजी विषय अनिवार्य विषय है। हर विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता व शिक्षक औसतन 02 से 04 तक हैं। इस प्रकार अंग्रेजी प्रवक्ता व शिक्षक 500 से अधिक हैं। महानिदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार सभी को कोर्स करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण कोर्स में 124 माड्यूल हैं। प्रत्येक माड्यूल 10 मिनट का है। प्रत्येक माड्यूल के अंत में एसेसमेंट प्रश्न होंगे। प्रत्येक माड्यूल के एसेसमेंट को क्लीयर करना जरूरी है। समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed