फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Show cause notice to engineer of State Bridge Corporation

Bijnor News: राज्य सेतु निगम के अभियंता को कारण बताओ नोटिस

Thu, 28 Dec 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to engineer of State Bridge Corporation
गढ़मलपुर फ्लाईओवर की विद्युत सामग्री जनप्रतिनिधि को सौंपने का मामला, अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन


नजीबाबाद। गांव गढ़मलपुर के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर की विद्युत सामग्री एक जनप्रतिनिधि को सौंपे जाने के मामले में उप्र राज्य सेतु निगम ने संबंधित अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से नजीबाबाद-रायपुर मार्ग स्थित करोड़ों रुपये की लागत से रेलवे क्रॉसिंग संख्या-480 पर फ्लाईओवर बनाया था। उस दौरान संबंधित अधिकारियों ने फ्लाईओवर की विद्युत सामग्री को तत्कालीन ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया था। नजीबाबाद निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मामले में उप्र राज्य सेतु निगम से शिकायत की थी।
विज्ञापन

यूपी सेतु निगम के महाप्रबंधक संदीप गुप्ता और यांत्रिक इकाई के प्रबंधक एके सिंह ने बताया था कि वर्ष 2017 में यांत्रिक विभाग के अवर अभियंता शिवकुमार द्वारा तत्कालीन ग्राम प्रधान को फ्लाईओवर पर लगी विद्युत सामग्री सुपुर्द कर दी गई थी। मनोज शर्मा ने शिकायत में कहा था कि शासनादेश के अनुसार सरकारी विद्युत सामग्री ग्राम पंचायत के सचिव या ब्लॉक स्तर पर सौंपी जानी चाहिए, लेकिन शासनादेश का उल्लंघन करते हुए सेतू निगम ने जनप्रतिनिधि को विद्युत सामग्री सौंपी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज शर्मा की शिकायत पर उप्र सेतु निगम ने फ्लाईओवर से जुड़े तत्कालीन अवर अभियंता शिवकुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
- फ्लाईओवर के विद्युतीकरण कार्य में मिली गड़बड़ी
नजीबाबाद। गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर विद्युतीकरण और प्रकाश व्यवस्था की जांच होने पर कई गड़बड़ी सामने आईं। एसडीएम द्वारा कराई गई जांच में फ्लाईओवर पर 72 वॉट की 23 लाइटें और 23 विद्युत पोल मिले थे। जबकि उप्र राज्य सेतु निगम की रिपोर्ट के अनुसार गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर 33 स्टील पोल, 33 ब्रैकिट और ब्रैकिट में 250 वॉट की 33 लाइटें लगवाई गईं थी। वर्तमान में फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था ठप है और रात्रि में अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed