फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Short-circuit in the bus fire

शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस में आग लगी, नजीबाबाद डिपो में मचा हड़कंप

Tue, 04 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 04 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में रोडवेज डिपो की बस में रविवार रात अचानक आग लगने से नजीबाबाद रोडवेज डिपो में हड़कंप मच गया। चौकीदार की सूचना पर एकत्र हुए रोडवेज कर्मियों एवं अग्निशमन दल ने जलती रोडवेज बस की आग बुुझाई।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोडवेज डिपो परिसर में डिपो की एक साइड में खड़ी नजीबाबाद रोडवेज डिपो की बस यूपी 21एन 3380 में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। बस में तेज लपटें उठने पर चौकीदार ने तत्काल रोडवेज परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। चौकीदार एवं कर्मचारियों ने भीषण आग पर नियंत्रण किया। इसी बीच अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने तक रोडवेज बस का ऊपरी भाग और सीटें पूरी तरह राख हो चुके थे। संयोग से अन्य बसें आसपास नहीं थी, अन्यथा भीषण हादसा होता। बताया जाता है कि बस कुछ ही घंटे पहले यात्रियों को लेकर नजीबाबाद आई थी। हालांकि बस खाली थी। एआरएम डीके सक्सेना ने घटना की सूचना आरएम मुरादाबाद को दी। बताया जाता है कि वायरिंग की शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed