{"_id":"57f2a9fa4f1c1b8b3226fd95","slug":"short-circuit-in-the-bus-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस में आग लगी, नजीबाबाद डिपो में मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से रोडवेज बस में आग लगी, नजीबाबाद डिपो में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 04 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में रोडवेज डिपो की बस में रविवार रात अचानक आग लगने से नजीबाबाद रोडवेज डिपो में हड़कंप मच गया। चौकीदार की सूचना पर एकत्र हुए रोडवेज कर्मियों एवं अग्निशमन दल ने जलती रोडवेज बस की आग बुुझाई।
नजीबाबाद रोडवेज डिपो परिसर में डिपो की एक साइड में खड़ी नजीबाबाद रोडवेज डिपो की बस यूपी 21एन 3380 में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। बस में तेज लपटें उठने पर चौकीदार ने तत्काल रोडवेज परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। चौकीदार एवं कर्मचारियों ने भीषण आग पर नियंत्रण किया। इसी बीच अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया। आग पर काबू पाने तक रोडवेज बस का ऊपरी भाग और सीटें पूरी तरह राख हो चुके थे। संयोग से अन्य बसें आसपास नहीं थी, अन्यथा भीषण हादसा होता। बताया जाता है कि बस कुछ ही घंटे पहले यात्रियों को लेकर नजीबाबाद आई थी। हालांकि बस खाली थी। एआरएम डीके सक्सेना ने घटना की सूचना आरएम मुरादाबाद को दी। बताया जाता है कि वायरिंग की शॉर्ट सर्किट से आग लगी।