फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shops decorated before Holi

होली से पहले बाजार में सजीं दुकानें, बिक रहे रंग-बिरंगे कैप

Wed, 16 Mar 2022 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shops decorated before Holi
होली से पहले बाजार में सजीं दुकानें, बिक रहे रंग-बिरंगे कैप
विज्ञापन

बिजनौर। होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके चलते बाजार में दुकानें सज गई हैं। जिन पर तरह-तरह के मुखौटे और रंग-बिरंगे बालों वाले कैप नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में दुकानों पर खरीदारों की खूब भीड़ भी दिखाई दे रही है।
जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एकादशी पर जिलेभर में गुलाल उड़ाया गया। इसके साथ ही दुुकानों से रंग-बिरंगे कैप और मुखौटो की खूब बिक्री हो रही है। बाजार में टाइगर फेस, मोदी फेस वाले मुखौटे दिखाई दे रहे हैं। ये मुखौटे लोगों को खूब पंसद आ रहे हैं। होली के हुड़दंग के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। लोगों द्वारा हर्बल गुलाल, रंग-बिरंगे कैप, पिचकारियां, मुखौटों की जमकर खरीदारी हो रही है। भगवा गुलाल के साथ मोदी फेस भी खूब बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार में उछाल होगा। क्योंकि इस बार लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल होली के मौके पर बाजारों में ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी थी। लेकिन इस बार बाजारों का माहौल रंग, गुलाल और बच्चों के खिलौनों से रंगीन हो गया है। बाजारों में इस बार होली पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed