{"_id":"61818a1356120a6100628449","slug":"shooter-involved-in-the-murder-of-spokesperson-priya-sharma-arrested-bijnor-news-mrt563419121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता प्रिया शर्मा की हत्या में शामिल शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता प्रिया शर्मा की हत्या में शामिल शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल पुलिस से मुठभेड़ में डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता हत्याकांड के घायल आरोपी से पू?
- फोटो : BIJNOR
प्रवक्ता प्रिया शर्मा की हत्या में शामिल शूटर गिरफ्तार
बिजनौर। आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर प्रिया शर्मा हत्या में शामिल शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शूटर के पैर में पुलिस की गोली लगी है। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार शूटर का साथी फरार हो गया जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। प्रवक्ता के पति ने साढ़े पांच लाख रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई थी।
शहर कोतवाली पुलिस त्योहार के चलते विदुरकुटी चांदपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गिरफ्तार बदमाश राजू निवासी खदाना थाना मझौला मुरादाबाद हैं। उसके फरार साथी का नाम गोली निवासी कांशीराम कॉलोनी मुरादाबाद बताया जा रहा है। बदमाशों की गोली से घायल सिपाही का नाम मोनू है। राजू और मोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजू और उसके फरार साथी गोलू ने 29 अक्तूबर को साकेत कॉलोनी में प्रवक्ता डाक्टर प्रिया शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी। प्रिया के पति कमल शर्मा ने इन्हें 5.50 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
प्रवक्ता के जीजा की हत्या करने जा रहे थे बदमाश
बिजनौर। पकड़े गए बदमाश राजू ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वे तीन लोग चांदपुर जा रहे थे। किसी काम की वजह से अचानक उनके साथ आया छोटू बिजनौर रुक गया। राजू ने पुलिस को बताया कि वह और गोलू दोनों चांदपुर जा रहे थे जहां उन्हें प्रवक्ता के जीजा की भी हत्या करनी थी।
विज्ञापन
हत्याकांड की साजिश रचने वाला मृतका का पति कमल दत्त शर्मा पहले चांदपुर निवासी प्रिया के जीजा की हत्या कराना चाहता था। उन्होंने अपने साथियों के साथ कई बार कोशिश की। लेकिन सफलता नही मिली। जिसके बाद पहले डॉक्टर प्रिया शर्मा को ही ठिकाने लगाने का प्लान बनाया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार राजू पहले भी अपनी प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल जा चुका है। फरार आरोपी गोलू और छोटू भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।
छह बार पहले भी की थी हत्या की कोशिश
बिजनौर। आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ प्रिया शर्मा को मारने के लिए शूटर लगातार कोशिश कर रहे थे। अक्तूबर माह में ये छह बार आए बिजनौर आए, लेकिन प्रवक्ता के रास्ता बदल लेने के कारण वारदात नहीं कर पाए। सातवीं बार में आरोपियों ने प्रिया शर्मा की हत्या की थी। मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर से पूछताछ के बाद साफ हुआ कि प्रवक्ता के पति कमल शर्मा ने अपने ड्राइवर विक्रांत को हत्या कराने के लिए राजी किया, ड्राइवर ने छोटू के माध्यम से शूटर राजू और गोलू से संपर्क किया। कमल ने करीब डेढ़ महीना पहले डॉक्टर प्रिया शर्मा पहचान करा दी थी। जिसके बाद दोनों ही शूटर पिछले महीने छह बार बिजनौर आए लेकिन प्रवक्ता के रास्ता बदल लिए जाने की वजह से वारदात को अंजाम नहीं दे सके।