फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shooter and six accused of murder conspiracy arrested

हाजी अहसान व उनके भांजे की हत्या में पुलिस ने शूटर समेत छह साजिश रचने वालों को दबोचा

Sun, 20 Oct 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Shooter and six accused of murder conspiracy arrested
शूटर और हत्या की साजिश के छह आरोपी दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद के प्रॉपर्टी डीलर व बसपा नेता हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश, दो प्रॉपर्टी डीलर सहित छह लोगों को पुलिस ने दबोचा है। इनमें से तीन आरोपी रंगदारी मांगते थे। अब तक दस लाख रुपये से ज्यादा की रंगदारी वसूल चुके थे। इन लोगों के मोबाइल फोन से कई बड़े लोगों के नंबर मिले हैं। गैंग का सरगना अपने साथियों को करोड़पति बनने का लालच देता था।

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि गत 28 मई को प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उनके भांजे शादाब की नजीबाबाद में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव कनकपुर निवासी शूटर दानिश सहित कई लोगों को पुलिस दबोच चुकी है। दिल्ली पुलिस ने गैंग के सरगना शाहनवाज व शूटर अब्दुल जब्बार को गिरफ्तार किया था। हत्या की साजिश रचने में शामिल नजीबाबाद के गांव उब्बनवाला निवासी शूटर इकरार, नगीना देहात के गांव टांडा माईदास निवासी अफजाल, गांव कनकपुर निवासी दानिश उर्फ सोनू, नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा जाफ्तागंज निवासी आसिफ, गांव पाना हीमपुर निवासी असलम व गांव अलावलपुर निवासी इरशाद को दबोचा है। इकरार के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व इरशाद के पास से बाइक व उसके पुर्जे बरामद हुए हैं। बाइक को कटवा दिया गया था। एसपी के मुताबिक इकरार शूटर है। आसिफ व इरशाद प्रॉपर्टी डीलर हैं, जो विवादित जमीनों पर कब्जा करते हैं। इनके अलावा बाकी तीन लोग रंगदारी मांगते हैं। इकरार ने पुलिस को बताया कि एक दिन वह शाहनवाज के घर गया। हत्या के बाद इरशाद ने जब्बार व दानिश को अगले दिन अपने घर पर छिपाया था। पुलिस ने इकरार के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि इकरार पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एसपी ने बताया कि गैंग ने दस लाख रुपये रंगदारी व प्रॉपर्टी पर कब्जा करके वसूले हैं। गैंग के सरगना शाहनवाज ने गैंग के सदस्यों को करोड़पति बनाने का लालच दे रखा था। कहता था कि वह जो कह रहा है, गैंग वही करता जाए। पैसा शाहनवाज खुद देगा। एसपी ने बताया कि अभी गैंग के कई लोग फरार हैं। उनको तलाश किया जा रहा हैं। जल्दी दिल्ली से शाहनवाज व जब्बार को रिमांड पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed