{"_id":"61c7660ff591c929c8485cd5","slug":"shiva-shagun-was-the-first-in-the-hundred-meters-race-bijnor-news-mrt5707122154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में शिव, शगुन रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में शिव, शगुन रहे प्रथम
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में शिव, शगुन रहे प्रथम
चांदपुर। मदरलैंड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जलीलपुर में आयोजित दो दिवसीय खेल उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। विद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की सौ मीटर दौड़ में शिव और महिला वर्ग में शगुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कक्षा नौ की छात्राओं ने मुख्य तिथि सुल्तान सिंह यादव व विशिष्ठ अतिथि विमलेश यादव का बैच लगाकर स्वागत किया। छात्रा मनसिरत कौर ने पंजाबी गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्रों ने बाहुबली गीत पर कॉमेडी नाटक प्रस्तुत किया। छात्रा मान्या सैनी को नवोदय विद्यालय में चयन होने पर गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सौ मीटर पुरुष दौड़ में शिव प्रथम, आदित्य द्वितीय, वंश तृतीय रहे। महिला दौड़ में शगुन प्रथम, अंजलि द्वितीय व शिवानी तृतीय रहीं। खो-खो जूनियर वर्ग में शिवानी की टीम व सीनियर वर्ग में आयुषी की टीम विजयी रही। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य इंजीनियर सचिन चौधरी, नितिन शर्मा, नूर, अफशा, मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश यादव, रूप कमल, विनीत यादव, पूजा शर्म, शिवानी शर्मा, रुचि तोमर आदि मौजूद रहे।