{"_id":"63e828889476ad2f57015874","slug":"shiva-devotees-guard-of-the-third-eye-bijnor-news-c-14-1-114313-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: तीसरी आंख के पहरे में गुजरेंगे शिव भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: तीसरी आंख के पहरे में गुजरेंगे शिव भक्त
Sun, 12 Feb 2023 05:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। आगामी शिवरात्रि के पर्व पर कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। स्योहारा में फव्वारा चौक पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाये हैं ताकि शिव भक्तों की सुरक्षा के साथ साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रहे।
18 मार्च को महा शिवरात्रि का पर्व है। इस दौरान स्योहारा से कांठ, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, फरीदपुर, शाहजहांपुर आदि शहरों के लाखों की संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर गुजरते है। स्योहारा सहसपुर में अल्पसंख्यक समाज का बड़ा हिस्सा होने के साथ साथ मुख्य मार्ग पर कई मस्जिद भी है। ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी से अपनी डयूटी को अंजाम देने के लिए प्रयासरत है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर व मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर अंदर तक मांसाहारी होटल व मांस विक्रय की सभी दुकानें शिवरात्रि के पर्व तक बंद करा दी गयी हैं। नगर के व्यस्ततम फव्वारा चौक पर पुलिस ने चार सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिये हैं ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये दिन में सभी भारी वाहनों का भी नगर में प्रवेश वर्जित कर अलग रूट से निकलने का वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि कांवड़ यात्रा सकुशल निकालना उनकी प्राथमिकता है। उसके लिए सभी चौराहे, तिराहे, मुख्य मार्ग पर स्थित सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।