फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shiva devotees bringing Ganga water from barrage if stopped from Haridwar

हरिद्वार से रोक लगी तो बैराज से गंगाजल ला रहे शिवभक्त

Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees bringing Ganga water from barrage if stopped from Haridwar
बिजनौर में गंगा बैराज से गंगा जल लेने पहुंचे श्रृद्घालु। - फोटो : BIJNOR
हरिद्वार से रोक लगी तो बैराज से गंगाजल ला रहे शिवभक्त
विज्ञापन

बिजनौर। हरिद्वार से श्रावण मास की कांवड़ में गंगाजल लाने पर रोक के बाद आसपास के जिलों के शिवभक्तों ने गंगा बैराज से गंगाजल ले जाना शुरू कर दिया है। शिवरात्रि से पहले ये शिवभक्त गंगाजल लेकर जा रहे हैं। शिवरात्रि पर शनिवार की आधी रात से शिवालयों पर जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कोरोना वायरस के चलते इस बार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी हरिद्वार से कांवड़ लेने नहीं जा रहा है। बिजनौर से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर समेत तमाम जिलों के कांवड़िए गंगाजल लेने जाते हैं। कांवड़ियों के नहीं जाने से इस बार हरिद्वार जाने वाला मार्ग सुनसान नजर आ रहा है और हर हर महादेव के जयकारे भी सुनाई नहीं दे रहे हैं। 19 जुलाई रविवार को शिवरात्रि है। पिछले कई दिनों से मीरापुर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों के तमाम शिवभक्त बिजनौर के गंगा बैराज घाट पर स्नान करने के बाद शिवरात्रि के लिए गंगाजल लेकर जा रहे हैं। सुबह से शाम तक वे गंगा बैराज पर जल लेने के लिए आ रहे हैं। गंगा बैराज पर गंगा विचार मंच नमामि गंगे की ओर से आरती करने वाले पंडित अभिषेक शास्त्री के मुताबिक मीरापुर, मुजफ्फरनगर जिले समेत कई जिलों के शिवभक्त गंगा बैराज से गंगाजल लेकर जा रहे हैं। सुबह व शाम के समय इनकी ज्यादा भीड़ गंगाघाट पर दिखाई दे रही है। उधर, शिवरात्रि पर शनिवार की आधी रात से शिवालयों पर जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर, खारी में झारखंडी शिव मंदिर, बिजनौर में बालाजी मंदिर, कुभड़ा शिव मंदिर, लाखन के घेर स्थित शिव मंदिर समेत तमाम शिवालयों पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही शिवभक्त जलाभिषेक व पूजन करेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी प्रमुख शिवालयों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालु मंदिरों में मास्क लगाकर आएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - संजीव त्यागी, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed